Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अपने ही गढ़ में गायब हुए सिंधिया, BJP के होर्डिंग्स में नहीं मिली जगह

ग्वालियर: ज्योतिरादित्य सिंधिया के दल बदल के बाद भले ही भाजपा ने दावा किया था कि उनको राजमाता जैसा सम्मान मिलेगा लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कभी कांग्रेस में श्रीमंत और महाराज जैसे संबोधन से पहचान बनाने वाले सिंधिया बीजेपी में शामिल होने के बाद अपने ही गढ़ में गायब होने लगे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सिंधिया को पुराने भाजपाई अभी भी अपनाने को तैयार नहीं है। इसलिए सिंधिया बीजेपी के राजनीतिक पोस्टरों से नरादर रहने लगे हैं। इसी पॉलिटिकल वार के बीच अब ग्वालियर में लगे भाजपा के पोस्टर से

सिंधिया की तस्वीर गायब होने पर कांग्रेस ने एक बार फिर से बीजेपी पर निशाना साधा है।दरअसल केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के जन्मदिन के संबंध में ग्वालियर में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के फोटो लगाए गए, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया का फोटो गायब रहा। ये पहला मौका नहीं है कि पोस्टर में से सिंधिया नरादर रहे हो इससे पहले भी भाजपा के कई पोस्टरों में उन्हें जगह नहीं मिली है।

आपको बता दें कि इससे पहले भी मोदी सरकार-2.0 का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में ग्वालियर में विज्ञापन लगाया गया था जिसमें से सिंधिया नरादर रहे। इस पोस्टर में बधाई संदेश के साथ शिवराज, प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और जिला अध्यक्ष और मध्यप्रदेश राजनीति के बड़े चेहरे भी शामिल थे। इस विज्ञापन को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर सवाल उठाए थे। कांग्रेस नेताओं ने पहले तो अपने अपने ट्विटर और फेसबुक पर ये विज्ञापन शेयर किया और बाद में आईटी सेल के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।