Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP में आज से शुरू होगी वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, गरीबों को मिलेगा ये लाभ

भोपाल: आज से मध्य प्रदेश में वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना लागू कर दी गई है। सीएम शिवराज सिंह की मंत्रियों से हुई बैठक के बाद इस योजना पर मुहर लग गई। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के लागू होने से 9 लाख प्रवासी मजदूरों को लाभ मिलेगा। इस योजना में बाहरी राज्यों में फंसे मजदूरों को भी शामिल किया गया है। योजना को लागू करने के लिए राज्य में 25 हजार राशन दुकानों को ऑटो मोड में कर दिया गया है।

कोरोना संकट के दौरान हुए लॉकडाउन में अप्रवासी मजदूरों की समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना को लागू किया है। इस योजना के तहत देश के गरीबों को राशन कार्ड के जरिए कहीं भी अनाज मिल सकता है। इस योजना से प्रवासी मजदूरों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा। देश में अभी तक बीस राज्यों ने इसके लिए सहमति दी है।

इस योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड का होना जरुरी है। राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराकर वैरिफिकेशन किया जायेगा और इसी आधार पर देश में किसी भी हिस्से में संबंधित इस योजना का लाभ लेने के लिए दो चीजों की जरूरत है। पहला राशन कार्ड और दूसरा आधार कार्ड। राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराकर वैरिफिकेशन किया जायेगा और इसी आधार पर देश में किसी भी हिस्से में संबंधित हितग्रही राशन ले सकता है।