Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राकेश चतुर्वेदी ने दिग्विजय पर किया पलटवार, सोनिया को विदेशी बताने वाले लक्ष्मण की वापसी पर क्यो नहीं बोले

भोपाल। लोकसभा चुनाव के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा में कांग्रेस में लौटने वाले पूर्व मंत्री चौधरी राकेश चतुर्वेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। चतुर्वेदी ने दिग्विजय सिंह से सवाल किया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को विदेशी महिला बताने वाले उनके भाई लक्ष्मण सिंह की कांग्रेस में वापसी के समय वे क्यों चुप रहे। यही नहीं, पार्टी छोड़ते समय प्रेमचंद गुड्डू ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ बयान दिए थे, लेकिन उन्हें वापस लाने के लिए आपने टेलीफोन क्यों किए। चौधरी ने आरोप लगाया कि उनसे दिग्विजय सिंह ही नहीं, डॉ. गोविंद सिंह व अजय सिंह भी भयभीत हैं, इसीलिए तीनों मिलकर विरोध कर रहे हैं।

दिग्विजय  ने अपमानित करने के लिए दिया था बयान: चतुर्वेदी

गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान चौधरी राकेश चतुर्वेदी के उपचुनाव में टिकट का यह कहकर विरोध किया था कि उन्होंने कांग्रेस को ऐसे समय धोखा दिया, जब भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव पेश कर रही थी। इसका जबाव देते हुए सोमवार को दैनिक जागरण के सहयोगी अखबार ‘नईदुनिया’ से चर्चा के दौरान चौधरी ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने उन्हें अपमानित करने के लिए ऐसा बयान दिया था। अगर उन्हें कोई शिकायत थी तो वे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ को या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बताते।

चतुर्वेदी ने कहा कि वैसे दिग्विजय सिंह अभी कांग्रेस में ऐसे किसी पद पर भी नहीं है, जो मुझ जैसे सामान्य कांग्रेस कार्यकर्ता पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करें। अगर उन्हें किसी जिम्मेदार पदाधिकारी ने इस तरह की बयानबाजी के लिए अधिकृत कर दिया है तो वे बताएं।

लक्ष्मण सिंह ने सोनिया को बताया था विदेशी

राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने 2004 में जब कांग्रेस छोड़ी थी तो सोनिया गांधी को विदेशी महिला बताया था। इसके बाद भी उन्हें कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2008 के पहले स्वीकार कर लिया, लेकिन दिग्विजय सिंह तब उनकी वापसी पर चुप क्यों रहे। इसी तरह विधानसभा चुनाव 2018 के पहले प्रेमचंद गुड्डू ने कांग्रेस छोड़ते समय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ बयान दिए थे पर हाल ही में उनकी वापसी के लिए दिग्विजय सिंह ने उन्हें फोन किए थे।