Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भोपाल में शर्तों के साथ आज से खुले मॉल व रेस्त्रां, ग्वालियर-इंदौर में फैसला पेंडिंग

भोपाल: कोरोना संकट के बीच आज राजधानी भोपाल में कुछ शर्तों के साथ मॉल, रेस्त्रां, होटल खुल रहे हैं। ग्वालियर और इंदौर में फिलहाल फैसला लिया जाना बाकी है। वहीं भोपाल में भी कंटेनमेंट एरिया में बाजार जिला प्रशासन के नियमों के मुताबिक ही खोले जाएंगे। आपको बता दें कि इंदौर , भोपाल राज्य के सर्वाधिक संक्रमित जिलों में शामिल है।

भोपाल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1937 पहुंच गया है।ये रहेंगे नियम भोपाल में मॉल, रेस्त्रां, होटल सुबह से लेकर रात के 8 बजे तक खुले रहेंगे। जबकि मॉल में सभी जिम, स्वीमिंग पूल, स्पा पार्क, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, चिल्ड्रन प्ले एरिया, गेमिंग एरिया को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। होटल, रेस्त्रां में भी केवल 50% ग्राहकों की ही अनुमति रहेगी।

वहीं गर्भवती महिला, बुजुर्ग और दस साल से कम उम्र के बच्चों को मॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए 6 फीट की फिजिकल दूरी का पालन करना जरुरी होगा। फूड कोर्ट में सभा, मीटिंग ,गेदरिंग, समारोह पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही ग्राहक और दुकानदार दोनों के लिए ही मास्क लगाना भी जरूरी होगा। बिना मास्क लगाए मॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। पेमेंट के लिए भी ई-वॉलेट की व्यवस्था की गई है।