Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंदौर आइआइटी परिसर में दहशत मचाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद, विद्यार्थी और शिक्षकों में फैल गई थी दहशत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के समीप सिमरोल स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आइआइटी) परिसर में दहशत मचाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। परीक्षण के बाद वन विभाग ने दोबारा उसे जंगल में छोड़ दिया।

दो दिन पहले आइआइटी प्रबंधन ने वन विभाग को सूचना दी थी कि परिसर में तेंदुए की चहलकदमी से विद्यार्थी-शिक्षक और स्टाफ में दहशत है। इसके बाद विभाग ने स्टाफ के बताए स्थान पर पिंजरा लगाया। शनिवार को वनकर्मियों ने पिंजरे में जिंदा बकरा रखा। रविवार तड़के 5 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया

अधिकारियों के मुताबिक, तेंदुआ चार साल की मादा है। उसे रालामंडल अभयारण्य लाया गया। यहां विशेषज्ञों ने जांच की, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ निकली। वन संरक्षक टीएस सुलिया ने बताया कि आइआइटी और गांव में तेंदुए ने कोई शिकार नहीं किया है। उसे भी कोई चोट नहीं लगी है। इसके चलते उसे जंगल में छोड़ दिया गया।

12 वर्षीय किशोरी पर तेंदुए ने किया हमला

वहीं, दूसरी ओर अभी कुछ दिन पहले नैनीताल के कालाढूंगी में बैलपड़ाव रेंज धनपुर के मदनबेल गांव में कपड़े धो रही 12 वर्षीय किशोरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। वह किशोरी की गर्दन मुह में दबाकर जंगल में ले गया। सहेलियों के हो हल्ला करने पर ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़े। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। जंगल में सर्च ऑपरेशन करने पर किशोरी गभीर हालत में मिली। इस दौरान तेंदुए ने फिर हमला करने की कोशिश की। लेकिन वनकर्मियों ने फायरिंग कर उसे भगाया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण किशोरी की मौत हो गई।