Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सागर-जबलपुर मार्ग पर टैंकर व कार की टक्कर में तीन की मौत

गढ़ाकोटा। सागर- जबलपुर मार्ग पर रविवार को सुबह 9.30 बजे टैंकर व कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में जान गंवाने वाले यूपी के प्रयागराज के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कार सवार लोग अपने घर प्रयागराज जा रहे थे। तभी गढ़ाकोटा के पास रेस्ट हाउस के सामने तेल के एक टैंकर ने बाई ओर से उनके कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में यूपी के प्रयागराज जिले के मंझा तहसील के परानीपुर निवासी जितेंद्र शुक्ला व प्रमोद शुक्ला व मंझा तहसील के सुशील उर्फ बबलेश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ाकोटा पुलिस मौके पर पहुंची। जहां शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ाकोटा लाया गया। हादसे की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी गई है।