Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा छोड़ने की खबरों को बताया ग़लत, जानिए- वायरल स्क्रीनशॉट का सच

नई दिल्‍ली, जेएनएन। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें उनके भारतीय जनता पार्टी के छोड़ने का दावा किया जा रहा है। भाजपा नेता ने स्‍पष्‍ट किया है कि झूठी खबर तेजी से फैलती हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों में कोई सच्‍चाई नहीं है। दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्विटर प्रोफाइल के एक स्क्रीनशॉट के आधार पर यह दावा किया गया कि वह भाजपा छोड़ने का मन बना रहे हैं।

वायरल पोस्‍ट में यह दावा किया जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के अपने ट्विटर प्रोफाइल से ‘बीजेपी नेता’ हटा लिया है। हालांकि, सच्‍चाई यह है कि ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कभी अपने ट्विटर प्रोफाइल में बीजेपी नेता लिखा ही नहीं है। इतना ही नहीं, जब वह कांग्रेस पार्टी में थे, तब भी कभी ‘कांग्रेस नेता’ नहीं लिखा था। इस की तस्‍दीक ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के एक प्रशंसक ने भी की है, जिन्‍होंने खुद रीट्वीट भी किया है।

ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया द्वारा रीट्वीट किए गए इस पोस्‍ट में लिखा है…

इसके बाद ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने भी एक ट्वीट कर सभी का भ्रम दूर करते हुए उनके भाजपा छोड़ने की खबरों पर विराम लगा दिया।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इसी साल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। सिंधिया के साथ उनके 22 समर्थक विधायक भी इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इन विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी। कांग्रेस के इन 22 विधायकों के इस्तीफे से खाली हुईं सीटों समेत 24 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं।

इस बीच ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के भाजपा छोड़ने की खबर बेहद चौंकाने वाली थी, क्‍योंकि अगर वे भाजपा छोड़ते तो उनके समर्थक विधायक भी उनके साथ जाते और मध्‍यप्रदेश में फिर राजनीतिक संकट पैदा हो जाता। हालांकि, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने अब खुद ही सभी खबरों पर विराम लगा दिया है।