Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

चुनाव से पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना बायो बदला, ट्विटर प्रोफाइल से हटाया भाजपा

भोपाल: मध्य प्रदेश में आने वाले राज्यसभा चुनावों के लिए कवायद तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी पूरे दम खम से तैयारियों में जुटी है। चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर प्रोफाइल में एक बड़ा बदलाव किया है। सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना बायो  से कथित तौर पर भाजपा हटा लिया है। ट्विटर प्रोफाइल पर अब केवल जन सेवक और क्रिकेट प्रेमी लिखा हुआ है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि सिंधिया ने अपने प्रोफाइल में भाजपा जोड़ा ही नहीं था। फिलहाल इस मामले को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया की और से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि इससे पहले जब सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ी थी, उस समय भी पार्टी से इस्तीफा देने से पहले उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस हटा लिया था। यही वजह है कि इस बार भी सिंधिया द्वारा ट्विटर से भाजपा हटाए जाने से चर्चाओं का बाजार गर्मा गया है।

वहीं शिवराज कैबिनेट के विस्तार को लेकर भी अटकलों का बाजार गरमाया हुआ है। प्रदेश संगठन के साथ मुख्यमंत्री ने संभावित मंत्रियों की लिस्ट तैयार की थी लेकिन कैबिनेट विस्तार नहीं हो पाया। इसके अलावा भाजपा ने उपचुनाव में सिंधिया-समर्थक सभी 22 विधायकों को टिकट देने का वादा किया है, लेकिन इसमें भी दिक्कतें आ रही हैं। कई सीटों पर पार्टी को पुराने नेताओं का विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से प्रेमचंद गुडडू, बालेंदु शुक्ला हाल ही में कांग्रेस में जा चुके है और उन्होंने पार्टी छोड़ने की बड़ी वजह सिंधिया को ठहराया है।  कुछ विधानसभा सीटों पर सिंधिया-समर्थक पूर्व विधायक की जीत पर संदेह की बातें भी हैं।