Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मंदसौर गोलीकांड: जीतू पटवारी ने दिवंगत किसानों को दी श्रद्धांजलि, शिवराज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

इंदौर: कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी आज साइकिल से राउ विधानसभा का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदसौर गोलीकांड को याद करते हुए कहा कि आज वही काला पीड़ादायक दिन है, जिस दिन शिवराज सरकार ने गोलियां चलाकर किसानों का बेरहम कत्ल किया था। इस दौरान पूर्व मंत्री ने दिवंगत किसानों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए।

अपने चिरपरिचित अंदाज के साथ कांग्रेस के युवा नेता जीतू पटवारी आज सुबह राउ विधानसभा का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी को लेकर विधानसभा के लोंगो से हाल चाल जाना। उन्होंने विधानसभा के लोंगो को सोशल डिस्टेंसिंग मास्क लगाने की अपील भी की।

आपको बता दें कि, मंदसौर जिले में 6 जून 2018 में किसान आंदोलन हुआ था। जिस दौरान जगह-जगह हाईवे पर ट्रक के साथ सरकारी और निजी संपत्तियों को आग के हवाले किया गया था। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी। दूध,फल और सब्जियां जगह-जगह सड़कों पर फेंके जा रहे थे। किसान अपने खेत छोड़कर सड़कों पर आ गए थे। इसी दौरान पुलिस और किसान आमने-सामने हो गए। बात गोलीबारी तक पहुंच गई। मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी बही चौपाटी पर पुलिस ने फायरिंग कर दी। उसमें 5 किसानों की मौत हो गई थी जबकि एक किसान की पिटाई दौरान मौत हो गई थी।