Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Twitter bio में बदलाव की खबरों पर सिंधिया ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कांग्रेस मेरी चिंता न करे

भोपाल: ट्विटर बायो में बदलाव की खबरों को लेकर बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुप्पी तोड़ते हुए अपने फेसबुक पेज पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि कांग्रेस मेरी चिंता न करे। ये राजनीति का नहीं जरुरतमंदों की मदद का समय है। मैं राजनीतिक लाभ, पद या महत्त्वकांक्षा के लिए भाजपा में सम्मलित नही हुआ हूं। मेरा और सिंधिया परिवार का लक्ष्य सदैव जनसेवा का रहा है और उसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में पूरे राष्ट्र के साथ चल रहा हूं।

ये है पूरा मामला
सोशल मीडिया में सिंधिया के ट्विटर अकाउंट की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही थी। इसमें दावा किया जा रहा था कि कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर प्रोफाइल में एक बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के बायो से बीजेपी शब्द हटा लिया है। इस सारे घटनाक्रम को मध्य प्रदेश में आने वाले विधानसभा उपचुनावों से जोड़कर देखा जा रहा था साथ ही किसी बड़े उलटफेर के कयास भी लगाए जाने लगे।

PunjabKesari

सिंधिया समर्थकों ने भी खबरों को निराधार बताया 
इससे पहले सिंधिया समर्थक कृष्ण गदगे और सिंधिया के करीबी कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने भी इन सारी खबरों को निराधार बताया और कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर सोशल मीडिया चल रही खबरें पूरी तरह से निराधार हैं। सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ने के पूर्व अपने ट्विटर अकाउंट के बायो में खुद को क्रिकेट प्रेमी और जनसेवक लिखा था, भारतीय जनता पार्टी में सम्मिलित होने के बाद सिर्फ अपने प्रोफाइल पिक्चर चेंज की थी और कोई चेंज नहीं किया था। जब कोई चेंज हुआ ही नहीं तो फिर बदलने का सवाल ही कहां है। इस विषय पर सोशल मीडिया और मीडिया में चल रही खबरें पूरी तरह आधारहीन और बकवास है।

PunjabKesari

कांग्रेस छोड़ने से पहले बदला था बायो
आपको बता दें कि इससे पहले सिंधिया ने 25 नवंबर 2019 को अपना परिचय बदला था। तब उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर अपना पद- कांग्रेस महासचिव, गुना लोकसभा सीट से सांसद (2002-2019 तक) और पूर्व केन्द्रीय मंत्री की जगह समाज सेवक और क्रिक्रेट प्रेमी लिखा लिया था। जिसके कुछ ही महीनों बाद सिंधिया कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे।