Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंदौर में फि‍र बढ़ा आंकड़ा, मिले 54 पॉजिटिव, अब तक 149 की मौत

इंदौर। कुछ दिनों की राहत के बाद शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में फ‍िर उछाल आ गया। गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर में 54 और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। शहर में कोरोना की वजह से चार और लोगाें की मौत हो गई। इन्‍हें मिलाकर अब इस बीमारी से मरने वालों की संख्‍या 149 हो गई है। अब शहर में 1295 एक्टिव मरीज हैं। आज 1988 सैंपल में से 1918 सैंपल निगेटिव मिले हैं।

इससे पहले कल लग रहा था कि कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या अब कम हो रही है। बुधवार को जांचे गए 1123 सैंपल में से 36 मरीज पॉजिटिव आए थे। इस तरह संक्रमण की दर 3.2 फीसद रही। वहीं इससे एक दिन पहले मंगलवार को 1057 सैंपल में से 27 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पिछले तीन दिनों से मरीजों की कम होती संख्या ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को कुछ राहत दी थी मगर आज ऐसा नहीं हुआ।हालांकि अभी भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क है और सैंपल बढ़ाकर जांच करने की कवायद कर रहा है।