Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पाकिस्तान के ननकाना साहिब में हुए हमला पर रामगढ़ के सिख समुदाय में आक्रोश

पाकिस्तान के ननकाना साहिब में हुए हमला पर रामगढ़ के शिख समुदाय में आक्रोश देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान के ननकाना साहिब में हुए इस मानवता को शर्मसार करने वाली निंदनीय हरकत की कड़ी भर्त्सना करते हुए रामगढ़ गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रधान की अध्यक्षता में रामगढ़ के सिख समाज के दर्जनों लोगों ने बैठक कर इस अमानवीय घटना की कड़ी निंदा की साथ ही इस मौके पर सिख समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान के हुक्मरान इमरान खान मुर्दाबाद के नारे लगाए, यहां मौजूद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित लोगों ने बताया पाकिस्तान में हुए इस घिनौने कार्य कि हम कड़ी निंदा करते हैं और इसी के तहत कल रामगढ़ शहर में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा।

जिसमें हजारों की तादाद में सिख समुदाय के लोग सड़क पर उतरेंगे और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री के नाम एसडीओ के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपेंगे।