Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सिल्वर जुबली अस्पताल रजरप्पा में 12 चैनल वाला ईसीजी मशीन का हुआ उदघाटन, मरीजों को होगा फायदा 

ईसीजी का उपयोग हृदय से संबंधित रोगों के लिए किया जाएगा

रिपोर्ट: प्रिंस वर्मा
सिल्वर जुबली अस्पताल रजरप्पा में रविवार को 12 चैनल वाला ईसीजी मशीन का उदघाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सीसीएल रजरप्पा जीएम आलोक कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया । मौके पर उन्होंने कहा कि सीसीएल हमेशा अपने दायित्वों का निर्वहन करती है।

सीसीएल द्वारा सिल्वर जुबली अस्पताल में ईसीजी मशीन उपलब्ध कराया गया है। ताकि मरीजों को इसका फायदा मिल सके। वहीं सिल्वर जुबली अस्पताल के क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी एनके सिंह ने बताया कि इस मशीन के लगने से रजरप्पा में कार्यरत सभी सरकारी व गैर सरकारी कर्मियों एवं उनके परिवार को लाभ मिलेगा। मशीन का उपयोग हृदय से संबंधित रोगों के लिए किया जाएगा। इससे पूर्व मुख्य अतिथि के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी एनके सिंह द्वारा बुके देकर किया गया।
मौके पर डॉ आरके वर्णवाल , डॉ  विजय कुमार, डॉ विनीला, सुश्री सौम्या सहित अस्पताल के कर्मचारी आरके उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार, फारुकी आजम, एम एन भगत, झलकु महतो, श्रमिक नेता अनिल प्रसाद, राम प्रसाद राम, मनीष पांडे, विशाल कुमार, राकेश रोशन, बीएल गोसाई, बी बी विश्वकर्र्मा सहित कई मौजूद थे।