Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कोरोना वायरस को लेकर आज होगी सार्क देशों की मीटिंग, पीएम मोदी ने कहा- मिलेंगे प्रभावी परिणाम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ने विश्वभर के अनेक देशों को अपने चपेट में ले लिया है। पीएम मोदी ने एक बार फिर शनिवार रात को ट्वीट करते हुए कहा, ‘एक स्वस्थ ग्रह के लिए समय पर कार्रवाई करनी चाहिए। रविवार शाम 5 बजे सार्क (SAARC) देशों के नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना वायरस (COVID-19) की चुनौती से लड़ने के लिए एक रोडमैप पर चर्चा करेंगे। मुझे विश्वास है कि हमारे एक साथ आने से प्रभावी परिणाम प्राप्त होंगे और हमारे देश के नागरिकों को उसका लाभ मिलेगा।’

सूत्रों के मुताबिक जिन मुद्दों पर रविवार को चर्चा हो सकती है उसमें नागरिकों के आवागमन को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतने से लेकर एक दूसरे को मेडिकल या दवाईयों की मदद पहुंचाने या अनुभव को साझा करना शामिल रहेगा। चूंकि भारत इस क्षेत्र का सबसे बड़ा देश है और उसने सफलतापूर्वक अभी तक कोरोना वायरस के प्रसार को सीमित रखा है, इसलिए पीएम मोदी की तरफ से दूसरे देशों को मदद देने की घोषणा की जा सकती है।

भारत ने कई देशों की मदद की

भारत पहले से ही कुछ देशों को मदद दे रहा है। मसलन, चीन के शहर वुहान को भारत की तरफ से 26 फरवरी, 2020 को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 15 टन मेडिकल सामग्री की आपूर्ति की गई। इस तरह की मदद ईरान को भी जल्द दी जाएगी। भारत जब चीन व जापान से अपने नागरिकों की निकासी कर रहा था तो बांग्लादेश, मालदीव समेत दूसरे देशों के भी कुछ नागरिकों को निकाला गया। भारत ने सभी सार्क देशों से आग्रह किया था कि अगर उनके किसी नागरिकों को निकालना हो तो जानकारी दे, भारत उसमें मदद करेगा। कुछ देशों ने आग्रह भी किया।

गौरतलब है कि भारत ने कोरोना को आपदा घोषित कर दिया है, तो वहीं देश के कई राज्यों ने इसे माहामारी का दर्जा दिया है। कोरोना से लड़ने के लिए सरकार हर एक इंतजाम करने में लगी हुई है। कोरोना वायरस को लेकर विश्व स्तर पर रविवार को एक हाई प्रोफाइल मीटिंग होने वाली है। सार्क (SAARC) देशों की यह मीटिंग वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से की जाएगी।