Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Dumka सांसद सुनील सोरेन ने विद्यासागर स्टेशन के सौंदर्यीकरण और टिकट काउंटर का किया उद्घाटन

स्टेशन का भ्रमण कर सांसद ने वहां की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की

दुमका सांसद सुनील सोरेन तथा आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम सुमित सरकार ने जामताड़ा जिले के अन्तर्गत विद्यासागर स्टेशन के सौंदर्यीकरण और टिकट काउंटर का उद्घाटन किया । मौके पर उन्होंने नवनिर्मित मुख्य द्वार का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान दोनों ने विद्यासागर स्टेशन का भ्रमण कर वहां की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

मौके पर जिला प्रशासन एवम रेल प्रशासन के तमाम अधिकारियों सहित काफी लोग मौजूद थे। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि यह क्षेत्र काफी पिछड़ा क्षेत्र है, रेलवे के मामले में जितना विकास होना चाहिए था, उतना नहीं हो सका है, लेकिन मैं इसके लिए प्रयासरत हूं। उन्होंने कहा कि इस कार्य में यहां के डीआरएम का भी काफी सहयोग मिल रहा है, धीरे-धीरे विकास का कार्य किया जा रहा है। डीआरएम सुमित सरकार ने कहा कि महापुरुष पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर अपने जीवन के अंतिम 15 से 20 साल यहीं पर गुजारे थे इसीलिए रेलवे उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कर्माटांड़ स्टेशन का नाम विद्यासागर किया है। वही इस स्टेशन पर उद्यान सहित बुकिंग काउंटर तथा अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य किए गए हैं।