Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विश्व कप क्वालीफायर के लिए मेसी अर्जेंटीना टीम में शामिल

ब्यूनस एयर्स : स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी को इक्वाडोर और बोलीविया के खिलाफ होने वाले 2022 विश्वकप क्वालिफायर के मुकाबलों के लिये अर्जेंटीना की 23 सदस्योंं वाली प्राथमिक टीम में शामिल किया गया है। अर्जेंटीना के लिए आक्रमण की कमान संभालने वाले बार्सिलोना के 32 वर्षीय मेसी का साथ मैनचेस्टर सिटी के सर्जियो एगुएरो, जुवेंटस के फॉरवडर् पाउलो डिबाला और इंटर मिलान के लुटारो माटिर्नेज देंगे।

दक्षिण अमेरिकी क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में अर्जेंटीना और इक्वाडोर के बीच पहला मुकाबला ब्यूनस एयर्स में 26 मार्च को खेला जाएगा वहीं उसके पांच दिनों बाद ला पाज में अर्जेंटीना का मुकाबला बोलीविया से होगा। मेसी हालांकि प्रतिबंध के कारण अपना पहला मुकाबला नहीं खेल सकेेंगे।