Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाने जाते हैं रामगढ़ के नए थाना प्रभारी प्रमोद सिंह? रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, आजसू ने फुका मुख्यमंत्री का पुतला

Holi Date 2020: आज है होलिका दहन, 10 मार्च मंगलवार को खेली जाएगी रंगवाली होली

Holi Date 2020: रंगों का त्योहार होली भाईचारे और आपसी प्रेम को बढ़ाने वाला त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर अपना प्रेम प्रदर्शित करते हैं और मिठाई तथा पकवान से मुंह मिठा कराते हैं, ताकि मन में जो कड़वाहट हो, वो इस होली के त्योहार पर निकल जाए। होली के त्योहार में होलिका दहन और रंगवाली होली यानी धुलण्डी का विशेष महत्व है। होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष होलिका दहन 09 मार्च और रंगवाली होली यानी धुलण्डी 10 मार्च को मनाई जाएगी।

होली मुहूर्त 2020

होलिका दहन का मुहूर्त: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 09 मार्च दिन सोमवार को तड़के 03 बजकर 03 मिनट पर प्रारंभ हो रही है, जो 09 मार्च की देर रात 11 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 02 घण्टे 26 मिनट तक ही है। 09 मार्च को शाम 06 बजकर 26 मिनट से रात 08 बजकर 52 मिनट के मध्य होलिका दहन करना शुभ रहेगा। होलिका दहन वाले दिन को छोटी होली भी कहते हैं।

होलिका दहन के साथ होलाष्टक समाप्त

होलिका दहन करने के साथ ही 08 दिनों का होलाष्टक समाप्त हो जाएगा। होली से पूर्व के 8 दिनों को होलाष्टक कहा जाता है। इस बार होलाष्टक 03 मार्च से प्रारंभ हो चुका है, जो होलिका दहन तक रहेगा। होलाष्टक के 8 दिनों की गणना के लिए हिन्दू कैलेंडर की तिथियों का प्रयोग किया जाता है, न कि अंग्रेजी कैलेंडर के दिनों का।

रंगवाली होली या धुलण्डी: 09 मार्च दिन सोमवार की रात होलिका दहन करने के बाद उसके अगले दिन 10 मार्च मंगलवार को रंगवाली होली या धुलण्डी खेली जाएगी। रंगवाली होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाएं, साथ ही शुभकामनाएं देंगे।

लट्ठमार होली

होली का उत्सव तो मथुरा, वृंदावन और बरसाने में ही देखने को मिलती है। बरसाने की विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली का आनंद ही अलग है। इसे देखने के लिए देश-दुनिया से लोग आते हैं। लट्ठमार होली में नंदगांव के ग्वाल-बाल गोपियों के साथ होली खेलते हैं और राधारानी के मंदिर में ध्वजारोहण करते हैं। गोपियां बरसाने में अबीर-गुलाल और लाठियों से ग्वाल-बाल का स्वागत करती हैं, वहीं ग्वाल-बाल अपनी सुरक्षा के लिए मजबूत ढाल लेकर आते हैं।