Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

जुस्‍को यूनियन का चुनाव 27 और 28 मार्च को, ये रही पूरी जानकारी

जमशेदपुर। जुस्‍को यूनियन का चुनाव 27 एवं 28 मार्च को होगा। इससे पूर्व  14 मार्च को जुस्को ग्रीन के प्रांगण में यूनियन की वार्षिक आमसभा होगी। आमसभा में  670 सदस्य शामिल होंगे।

जुस्‍को यूनियन के अध्‍यक्ष रघुनाथ पांडेय ने शुक्रवार को मीडिया से यूनियन चुनाव से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्‍होंने बताया कि आमसभा में यूनियन की वर्तमान कार्यकारिणी का लेखा जोखा, आय-व्यय का ब्‍योरा रखा जाएगा और नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव की घोषणा होगी। उन्‍होंने बताया कि एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2023 तक की नई कार्यकारिणी के लिए 27 और  28 मार्च को चुनाव होगा।

सीके झा बने निर्वाची पदाधिकारी

रघुनाथ पांडेय ने बताया कि चुनाव के लिए निर्वाची  पदाधिकारी टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व कमेटी मेंबर सह टाटा स्टील कोक प्लांट के कर्मचारी सीएस झा को बनाया गया है जबकि सहायक चुनाव पदाधिकारी टाटा स्टील के सीआरएम के पूर्व कमिटी मेंबर सह कर्मचारी अश्विनी माथन को बनाया गया है। वही चुनाव समिति के लिए चार जुस्को कर्मचारियों का चयन जुस्को श्रमिक यूनियन की कमेटी मेंबर की बैठक में तय किया गया है।

सात साल के लिए होगा ग्रेड रिवीजन समझौता

पांडेय ने बताया कि जुस्को में पहली जनवरी 2018 से कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन लंबित है। कंपनी प्रबंधन ने मिनिमम गारंटीड बेनिफिट 9 फीसद देने को राजी है जबकि यूनियन 11 फीसद की मांग कर रही है। उन्‍होंने कहा कि यदि 14 मार्च से पहले समझौते के लिए प्रबंधन से सम्मानजनक प्रस्ताव मिला तो समझौता करेंगे नहीं तो चुनाव में जाएंगे। टाटा स्टील की तर्ज पर डीए फ्रीज होने के मामले में रघुनाथ पांडेय ने कहा कि  इस पर प्रबंधन की ओर से प्रस्ताव दिया गया है लेकिन सहमति नहीं बन पाई है।