Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पुलिस ने विधायक ढुलू के ससुराल के बाद रांची आवास पर मारा छापा, भाजपा ने भिजवाया आत्मसमर्पण का संदेशा

धनबाद। गिरफ्तारी के डर से भूमिगत भाजपा विधायक ढुलू महतो की तलाश में पुलिस हर उस संभावित ठिकाने को खंगाल रही है जहां वह छिपे हो सकते हैं। पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की मध्य रात विधायक ढुलू महतो के रांची स्थित आवास पर छापेमारी की। हालांकि आवास के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। पुलिस आवास के बाहर खड़े होकर फोटोग्राफी कराई और वापस धनबाद लाैट गई।

अब तक 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापा 

19 फरवरी, 2020 से धनबाद पुलिस ढुलू के पीछे पड़ी है। पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार करने के लिए उनके चिटाही स्थित आवास पर छापेमारी की तो वह भाग निकले। इसके बाद से विधायक ढुलू महतो भागे चल रहे हैं। पुलिस उनके पीछे पड़ी है। अब तक पचास से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी हो चुकी है। पुलिस विधायक के घर से लेकर ससुराल तक खंगाल चुकी है। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में उनके एक-एक समर्थकों के घरों में छापेमारी की जा रही है। जिस तरह से छापेमारी की जा रही है उसे देख भाजपा कतरास मंडल अध्यक्ष प्रभात मिश्र ने तंज कसा है-अब पुलिस विधायक को वोट देने वाले एक-एक मतदाता से भी पूछताछ कर सकती है।

सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की 

भाजपा विधायक ढुलू महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सोमवार की रात पुलिस टीम ढुलू के ससुराल बोकारो जिला अंतर्गत चोफान बस्ती में छापेमारी की, लेकिन ढुलू नहीं मिले। पुलिस ने उनके रिश्तेदारों से ढुलू को सरेंडर करवाने को कहा। सरेंडर नहींं करने पर उसके घर की कुर्की करने की बात कही। पुलिस ढुलू समर्थक बलराम चौबे की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आए। पुलिस का कहना था कि अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया था। एक अन्य मामले में बरोरा पुलिस जावेद अंसारी उर्फ भौंरा को गिरफ्तार किया। बाघमारा विधायक ढुलू महतो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम रांची में चुटिया स्थित आवास पर मंगलवार और बुधवार की रात छापेमारी की लेकिन वे नही मिले। पुलिस खाली हाथ लौट गई। विधायक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग अलग टीम छापेमारी में लगी हुई है जिसका नेतृत्व डीएसपी नितिन खंडेलवाल कर रहे हैं।

भाजपा ने भिजवाया आत्मसमर्पण का संदेशा 

विधायक ढुलू के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर भाजपा नेता भले ही विरोध कर रहे हैं लेकिन प्रदेश नेतृत्व खामोश है। विधायक पर भाजपा की महिला नेता के साथ ही दुष्कर्म की कोशिश का मामला चल रहा है। इस मामले में भी पुलिस तलाश रही है। इस मामले को लेकर भी भाजपा असमंजस में है। वह खुलकर विधायक के पक्ष में खड़ा होती है तो सत्ता पक्ष घेराबंदी कर सकता है। इसे लेकर भाजपा फूंकफूंक कर कदम उठा रही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने विधायक ढुलू को उनके आदमियों के माध्यम से आत्मसमर्पण का संदेशा भिजवाया है। भाजपा का मानना है कि ढुलू को भागने के बजाय आत्मसमर्पण कर कानून का सामना करना चाहिए। ढुलू महतो ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत में अर्जी लगा रखी है। जानकारों का कहना है कि जमानत मिल गई तो ठीक नहीं तो वे आत्मसमर्पण करेंगे।