Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाने जाते हैं रामगढ़ के नए थाना प्रभारी प्रमोद सिंह? रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, आजसू ने फुका मुख्यमंत्री का पुतला

होली से पहले ही खून की ‘होली’… दिल्ली हिंसा पर ममता बनर्जी ने लिखी भावुक कविता

दिल्ली में नागरिकता संशोधन एक्ट के नाम पर हुई हिंसा की आग में राजधाली झुलस रही है। कई बेगुनाह लोग इस आग की भेंट चढ़ चुके हैं। वही इसे लेकर राजनीति भी खूब गरमा गई है। नेतागण एक दूसरे पर आरोप लगाने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली हिंसा को लेकर दिल छू देने वाली कविता लिखी है।

ममता बनर्जी ने इस कविता के माध्यम से तोड़फोड़ और आगजनी की  घटनाओं का जवाब मांगा है। उन्होंने लिखा कि एक ओझल हुए पते की खोज, बंदूक की नोक पर देश में उफान लेता एक तूफान, शांत रहने वाले देश का हिंसक हो जाना, क्या यह लोकतंत्र का अंत है? बनर्जी ने लिखा कि कौन जवाब देगा? क्या कोई समाधान होगा? हम और आप बहरे और गूंगे हैं/पवित्र धरा नर्क में तब्दील हो रही है।

ममता की यह कविता अंग्रेजी, हिन्दी और बांग्ला भाषा में है। दरअसल, नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के नाम पर दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 56 पुलिसकर्मियों समेत करीब 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद आईबी के एक कर्मचारी का शव नाले से बरामद किया गया है।