Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ओमान के इस क्रिकेटर पर ICC की सख्त कार्रवाई, लगाया 7 साल का बैन

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ओमान के क्रिकेटर युसुफ अब्दुलरहीम अल बालुशी पर मैच फिक्स करने की कोशिशों में संलिप्त रहने के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सात साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

बालुशी ने आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन करने के चार आरोपों को स्वीकार किया है। ये सभी आरोप संयुक्त अरब अमीरात में 2019 में खेले गए आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप क्वालीफायर से जुड़े हैं।

आईसीसी के बयान के अनुसार अल बालुशी ने मैचों के परिणाम या प्रगति या किसी अन्य पहलू को फिक्स करने या प्रभावित करने के लिए समझौते या प्रयास का एक पक्ष होने के कारण भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुच्छेद 2.1.1 का उल्लंघन किया। इसके अलावा उसने अनुच्छेद 2.1.4, अनुच्छेद 2.4.4 और अनुच्छेद 2.4.7 का भी उल्लंघन किया जो भ्रष्ट गतिविधियों से जुड़े हैं।