Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से जाने जाते हैं रामगढ़ के नए थाना प्रभारी प्रमोद सिंह? रामगढ़ पुलिस ने तीन तस्कर को किया गिरफ्तार, बिहार जारही लाखों कि शराब व दो वाहन जप्त भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ने लोकसभा एवं विधानसभा में भाग लेने वाले वालेंटियर से जाने मतदान के अनुभव भाजपा नेता अनिल टाइगर ह*त्या के विरोध में विधानसभा के बाहर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता अनिल टाइगर की ह*त्या के विरोध में रांची हुआ बंद, भाजपा नेता प्रतुल शहदेव गिरफ्तार झारखंड का ऐसा मंदिर, जहां महिलाओं के प्रवेश पर हैं रोक भगवान पर चढ़ती है शराब,100 वर्षों से हो रही प... राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 1152 स्टूडेंट्स को मिला शैक्षणिक प्रमाण पत्र राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी... अवैध नकली शराब फैक्ट्री हुआ भंडाफोड़, करीब 30 लाख रुपए का अवैध शराब जप्त झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, आजसू ने फुका मुख्यमंत्री का पुतला

Prediction: डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के सुखद परिणाम होंगे !

नई दिल्ली: हम लगातार लिखते आ रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रम्प भारत वर्ष के लिए अपने पूर्ववर्ती राष्ट्रपतियों से महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे क्योंकि वह सिंह लग्र एवं वृश्चिक राशि के व्यक्ति हैं। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर यात्रा को महत्वपूर्ण दृष्टि से देखा जा रहा है, जिसके दूरगामी परिणाम दोनों देशों के लिए सुखद होंगे। भारत वर्ष की राशि कर्क एवं सुख भाव का स्वामी सूर्य देव है, दोनों की राशियां डोनाल्ड ट्रम्प की लग्र एवं जन्म राशि वृश्चिक की मित्र राशियां हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी वृश्चिक राशि के व्यक्ति हैं। भारत के गृहमंत्री अमित शाह मेष राशि के व्यक्ति हैं जिस कारण ये मित्र ग्रह स्थितियां भारत वर्ष अमरीका के बीच पूर्व के अन्य राष्ट्रपतियों से भिन्न हैं इसलिए दोनों देशों को एक-दूसरे से आर्थिक, सामाजिक, सामरिक क्षेत्र में अत्यधिक लाभ होगा और ट्रम्प भारत वर्ष के लिए हितकारी सहयोगियों के रूप में समस्याओं का हल निकालने में महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जन्म 14 जून 1946 को सिंह लग्न में हुआ है। सूर्य भाव में शत्रु राहू के साथ स्थित है, जिस कारण अच्छे कार्य करने के बावजूद लोग जनमानस की नजरों में गिराने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे, जिसमें कुछ हद तक सफल भी होंगे। अंतिम परिणाम हमेशा माननीय ट्रम्प के पक्ष में ही जाएगा, जैसा कि अभी पीछे महाभियोग में हुआ था।

इसका सीधा कारण सिंह लग्र में मंगल का स्थित होना है। मंगल सिंह लग्र के लिए पूर्ण कारक ग्रह है। यह चतुर्थ यानी जनमानस सुख प्रसिद्धि तथा भाग्य भाव का स्वामी होकर अपने परम मित्र सूर्य की राशि में शुभ कर्तरी योग का निर्माण कर सकता है, ऐसा जातक निर्भीक, निडर, स्पष्ट वक्ता, साहसी, त्वरित निर्णय लेने वाला होता है। ऐसा जातक राष्ट्रहित में निर्णय लेने में पीछे नहीं हटता। यह व्यक्ति मित्रों का मित्र होता है, जिस कारण भारत वर्ष के हित में निर्णय लेने में पीछे नहीं हटेंगे। पूर्व राष्ट्रपतियों की तरह कूटनीति से हटकर भारत वर्ष का सहयोग करेंगे, जिसका सीधा लाभ दोनों देशों को प्राप्त होगा।

इधर वर्तमान समय में शनि की साढ़ेसाती का समय भी समाप्त हो चुका है। शनि 12वें स्थान में शुक्र के साथ स्थित है जिस कारण विरोधियों से हर वक्त सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी फिर भी अंतिम परिणाम माननीय ट्रम्प के पक्ष में ही जाएगा। गोचर के ग्रह भी माननीय ट्रम्प के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। गोचर एवं जन्मपत्री के ग्रह उन्हें ऊंचाई तक ले जाएंगे। इसी कारण भारत वर्ष एवं नरेन्द्र मोदी के ग्रहों में एक-दूसरे को महत्वपूर्ण सहयोग एवं लाभ प्राप्त होगा।

यही गोचर के ग्रह चीन एवं पाकिस्तान के लिए शुभ नहीं हैं। मैंने अपने पहले के लेखों में लिखा था कि चीन व पाकिस्तान को भिन्न-भिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिसमें आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं की प्रमुखता रहेगी। इन देशों के लिए यह चिंतनीय विषय होगा। डोनाल्ड ट्रम्प की भारत वर्ष की यात्रा कई मामलों में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।