Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पहली पारी में फ्लॉप रहे कप्तान कोहली, ट्विटर पर फैंस ने उड़ाया मजाक, किए फनी कमेंट्स

न्यूजीलैंड-भारत के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेला जा रहा है। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ला फिर खामोश रहा। मैच में कोहली केवल 2 रन ही बना सके और पहला टेस्ट खेल रहे काइल जैमिसन का शिकार बने। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर विराट का मजाक मनाया।

दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसे 5वें ओवर में ही पहला झटका लगा। ओपनर पृथ्वी शॉ ने तेज शुरुआत की लेकिन टीम साउथी ने महज 16 रन के स्कोर पर उनको वापस भेज दिया।18 गेंद खेलने के बाद 2 चौके की मदद से 16 रन बनाने वाला पृथ्वी को साउथी ने बोल्ड कर वापस भेजा। भारत का दूसरा विकेट चेतेश्वर पुजारा के रूप में गिरा। हालांकि कप्तान विराट कोहली 7 गेंद पर 2 रन बनाकर रोस टेलर को अपना कैच दे बैठे। काइल ने कोहली को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ी कामयाबी दिलाई। जिसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर टीम के प्रदर्शन के ऊपर काफी नाराजगी जाहिर की और कप्तान कोहली को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

आपको बता दें कि मैच के पहले दिन सिर्फ 55 ओवर का मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत 5 विकेट खोकर 122 रन बनाए। फिलहाल, अजिंक्य रहाणे 38 और और रिषभ पंत 10 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। मैच के पहले दिन लंच के बाद खेल बारिश के कारण शुरू नहीं हो सका और अंपायरों ने पहले दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया, क्योंकि बारिश के बाद मैदान काफी गीला हो गया था।

ICC

✔@ICC

Kyle Jamieson has his maiden Test wicket! 
</p> 			</div>

						<div class=

586