Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

IND v NZ: मैच से पहले विराट कोहली के कायल हुए विलियमसन, तारीफ में कही यह बड़ी बात

दरअसल, मैच से पहले केन ने कहा, ‘हर टीम हमें हराना चाहती है लेकिन ऐसी कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है

वेलिंगटन: मैदान पर उनकी शख्सियत में भले ही जमीन आसमान का फर्क हो लेकिन स्वभाव में अंतर के बावजूद केन विलियमसन और विराट कोहली एक दूसरे के मुरीद हैं। आक्रामक कोहली और शांतचित्त विलियमसन मैदान के भीतर और बाहर एक दूसरे के प्रशंसक हैं। कोहली ने बुधवार को भारतीय उच्चायुक्त द्वारा आयोजित डिनर में कहा, ‘यदि मुझे नंबर एक का स्थान बांटना पड़े तो मैं न्यूजीलैंड के साथ बांटना चाहूंगा।’

दरअसल, मैच से पहले केन ने कहा, ‘हर टीम हमें हराना चाहती है लेकिन ऐसी कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है और यही वजह है कि मैं मैच के बीच में विलियमसन के साथ बैठकर क्रिकेट पर नहीं बल्कि जीवन पर बात कर रहा था।’ विलियमसन ओर कोहली हाल ही में एक टी20 मैच के दौरान सीमारेखा के पास बैठकर एक दूसरे से बात कर रहे थे। विलियमसन ने कहा, ‘हमने कई विषयों पर बात की और खूब मजा आया । खेल के बारे में हमारे विचार मिलते जुलते हैं।’

विलियमशन ने आगे उन्होंने कहा, ‘हमारा तरीका अलग है लेकिन एक ऐसे कप्तान की सोच जानना प्रेरणास्पद था जो अपने प्रतिस्पर्धी रवैये के साथ अगुवाई करता है।’ विलियमसन और कोहली अंडर 19 दौर से एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। जूनियर विश्व कप 2008 में भी सेमीफाइनल में वे एक दूसरे के सामने थे जो कोहली की टीम ने जीता। इसके 11 साल बाद सीनियर विश्व कप सेमीफाइनल में जीत विलियमसन के नाम रही। विलियमसन ने कहा, ‘मैं हमेशा से विराट का कायल रहा हूं जिसने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं।’