Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Itkhori Mahotsav 2020: इटखोरी महोत्‍सव का रंगारंग आगाज आज, CM हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन; बॉलीवुड कलाकर बांधेंगे समां

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर भव्य मंच बनाया गया है। उद्धाटन समारोह की अध्यक्षता सांसद सुनील कुमार सिंह करेंगे।

चतरा। Itkhori Mahotsav 2020 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 3 बजे अपराह्न तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। उद्धाटन की सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी ली गई है। डॉ विपिन मिश्रा स्रुति गायन के साथ इसका आगाज होगा। इसके लिए ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। मालूम हो कि राजकीय इटखोरी महोत्सव 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होता है। इस बार भी महोत्सव के आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारियां की गई है।

मुख्य कार्यक्रम स्थल पर भव्य मंच बनाया गया है। उद्धाटन समारोह की अध्यक्षता सांसद सुनील कुमार सिंह करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास होंगे। महोत्सव को लेकर सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था को संचालित करने के लिए अलग से बल तैनात किए गए है।

उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महोत्सव का विधिवत उद्घाटन दोपहर 3:00 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महोत्सव के मंच से करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री मां भद्रकाली मंदिर परिसर में पूजा अर्चना भी करेंगे। महोत्सव का उद्घाटन सत्र के पश्चात संध्या 5:00 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शुरू होगा। रंगारंग कार्यक्रम 21 फरवरी को रात 10:00 बजे तक जारी रहेगा।

20 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक मां भद्रकाली मंदिर परिसर में राष्ट्रीय पटल पर इटखोरी का पुरातात्विक महत्व विषय पर सेमिनार का भी आयोजन होगा। जिसमें झारखंड, बिहार एवं दिल्ली के विशेषज्ञ पुरातत्वविद तथा इतिहासकार अपना विचार रखेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अखिलेश वी वारियर काफी गंभीर है। उन्होंने तीन दिवसीय महोत्सव के आयोजन के दौरान चुस्त सुरक्षा व्यवस्था रहने का भरोसा दिलाया है। दूसरी ओर महोत्सव को लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल है।

महोत्सव के लिए मां भद्रकाली मंदिर परिसर सज-धज कर तैयार

तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भद्रकाली मंदिर परिसर महोत्सव के लिए सज-धजकर तैयार है। बुधवार को दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव 19 से 21 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव का उद्घाटन सत्र के पश्चात संध्या पांच बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह 21 फरवरी को रात 10 बजे तक जारी रहेगा। 20 को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक  मां भद्रकाली मंदिर परिसर में ही राष्ट्रीय पटल पर इटखोरी का पुरातात्विक महत्व विषय पर सेमिनार का आयोजन होगा। इसमें झारखंड, बिहार एवं दिल्ली के विशेषज्ञ पुरातत्वविद् व इतिहासकार अपना विचार रखेंगे।

इटखोरी महोत्सव के दौरान तीन दिनों तक शाम पांच बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। पहले दिन स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे। रात आठ बजे से मशहूर सूफी गायिका ममता जोशी श्रोताओं को झुमाएगी। वहीं नौ बजे से बॉलीवुड सिंगर विनोद राठौर लोगों का मनोरंजन करेंगे। महोत्सव के तीसरे दिन देश के  मशहूर बैंड अंडर ग्राउंड आथॉरिटी की ओर से प्रस्तुति दी  जाएगी। वहीं रात नौ बजे से बॉलीवुड की मशहूर सिंगर ऋचा शर्मा अपनी गायिकी से श्रोताओं को झुमाएगी।