Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

कश्मीर के हालात का जायजा लेने आज आएंगे यूरोपीय सांसद, हर वर्ग से करेंगे मुलाकात

जम्मू-कश्मीर में विदेशी राजनयिकों का यह तीसरा और यूरोपीय संघ में शामिल देशों के प्रतिनिधियों का यह दूसरा दौरा है।

श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के हालात का जायजा लेने के लिए यूरोपीय संघ के 25 सांसदों के दौरा बुधवार से शुरू हो रहा है। इसके चलते घाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह दल उत्तरी कश्मीर के जिला बारामुला में स्थानीय सामाजिक, राजनीतिक, मजहबी और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के अलावा श्रीनगर में भी विभिन्न वर्गो से मिलेगा।

यूरोपीय सांसद डल झील की भी करेंगे सैर

इस बार कश्मीर की कुछ महिला पत्रकार भी यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों संग जम्मू-कश्मीर के बदलाव पर अपना पक्ष रखते हुए उन्हें पाकिस्तान व जिहादी तत्वों की साजिशों से अवगत कराएंगी। यूरोपीय सांसदों का डल झील की भी सैर का कार्यक्रम है।

यूरोपीय संघ के 25 सांसद बारामुला भी जाएंगे

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि यूरोपीय संघ के 25 सांसद सुबह 11:25 बजे दिल्ली से एक विशेष विमान में श्रीनगर पहुंचेंगे। श्रीनगर एयरपोर्ट पर सैन्याधिकारियों द्वारा उन्हें राज्य की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद उन्हें उत्तरी कश्मीर में जिला बारामुला ले जाया गया है। बारामुला में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से यूरोपीय संघ के सांसद मिलेंगे। स्थानीय पुलिस व नागरिक प्रशासन के अधिकारियों संग भी विदेशी सांसद हालात पर एक बैठक करेंगे।

यूरोपीय संघ के सांसद पूर्व विधायकों के साथ भी करेंगे बैठक

बारामुला में करीब दो घंटे बिताने के बाद यह लोग श्रीनगर लौटेंगे और एक होटल में स्थानीय सामाजिक, राजनीतिक, मजहबी, व्यापारिक, युवा और बुद्धिजीवी संगठनों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। यूरोपीय संघ के सांसद पूर्व विधायकों के एक दल के साथ भी बैठक करेंगे।

कश्मीर की महिला पत्रकारों से भी मिलेंगे

वह कश्मीर घाटी में मीडियाकर्मियों को पेश आ रही दिक्कतों को जानने के लिए, कश्मीर में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम को लागू किए जाने के बाद आए बदलाव और आम लोगों की भावनाओं को समझने के लिए मीडियाकर्मियों के एक दल से भी मिलेंगे। इस बार कश्मीर की महिला पत्रकारों, महिलाओं सशक्तिकरण में जुटी महिला समाज सेविकाओं को भी विदेशी सांसदों से मिलने वालों की सूची में शामिल किया गया है। वहीं, श्रीनगर में सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों के नेतृत्व में वरिष्ठ सैन्याधिकारियों का दल राज्य के आंतरिक और बाहरी सुरक्षा परिदृश्य की जानकारी यूरोपीय संघ के सांसदों को देगा।

अनुच्छेद 370 हटने के बाद विदेशी राजनयिकों का तीसरा और ईयू प्रतिनिधियों का दूसरा दौरा है

बता दें कि पांच अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम 2019 की घोषणा के बाद से जम्मू-कश्मीर में विदेशी राजनयिकों का यह तीसरा और यूरोपीय संघ में शामिल देशों के प्रतिनिधियों का यह दूसरा दौरा है।