Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हेमंत सरकार ने दी झारखंड को बड़ी सौगात, सूबे के सबसे लंबे सेल्फी ब्रिज का किया उद्घाटन

Dumka :झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने आज सोमवार को 2.34 किलोमीटर लम्बे पुल को जनता को समर्पित किया। राज्य के सबसे लम्बे पुल का निर्माण 198.11 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। पथ निर्माण विभाग की ओर से मयूराक्षी नदी पर कुमड़ाबाद से मकरमपुर तक इस पुल का निर्माण कराया गया। पहुंच पथ के साथ इस पुल की लंबाई 2800 मीटर है।

पुल का नाम दिशोम गुरु शिबु सोरेन के नाम पर रखने की मांग

मुख्यमंत्री ने पुल के लोकार्पण के साथ 391.41 करोड़ की 11 योजनाओ का उद्घाटन और 143.26 करोड़ की लागत से 12 योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर आयोजित समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख की मांग पर इस पुल का नामकरण दिशोम गुरु शिबू सोरेन सेतु रखने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया पूरी किये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से दुमका, मसलिया और रानेश्वर प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए आवागमन सुगम हो जायेगा। इसके साथ ही राज्य के इस सबसे बड़े पुल के निर्माण में दुमका सहित संतालपरगना के विकास का नया द्वार खुलेगा।

इस मौके मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार बिजली, पानी, सड़क के साथ आम जनों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को साकार करने के लिए सरकार तेजी से कार्य कर रही है। इसलिए सर्वजन पेंशन योजना, सभी जरूरत मंद लोगों को राशनकार्ड, सावित्री बाई फूले सहित कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है।