Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर दर्दनाक घटना, 25 हजार वोल्ट के तार से छह जलकर हुए राख l

हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर दर्दनाक घटना, 25 हजार वोल्ट के तार से छह जलकर हुए राख

धनबाद : हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर आज सोमवार को दिल दहला लेने वाली घटना घटी है। धनबाद से गोमो के बीच निचितपुर हाल्ट के पास 25 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर छह लोगों की जल कर मौत हो गई है। कई दूसरे लोग भी बिजली तार की चपेट में आकर झुलस गए हैं।

घटना को लेकर इस रेल मार्ग पर अप और डाउन में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस धनबाद स्टेशन पर रोकी गई है। डाउन में आ रही कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस को तेतुलमारी स्टेशन पर रोका गया है। रेल अधिकारी और रेलवे के डाक्टर व पारा मेडिकल स्टाफ सड़क मार्ग से घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। धनबाद से दुर्घटना राहत मेडिकल यान भी रवाना हो चुका है।
घटना को लेकर प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धनबाद रेल मंडल में प्रधानखंता से बंधुआ तक लगभग 200 किमी रेल मार्ग पर ट्रेनों की गति 120 से 160 किमी प्रति घंटे करने को लेकर काम चल रहा है। सोमवार को रेलवे के टीआरडी विभाग की ओर से निचितपुर हाल्ट के रेल फाटक पास पोल लगाने का काम कराया जा रहा था। जहां हाई टेंशन तार से सट गया जिससे करंट दौड़ गया और मौके पर ही पांच की झुलस कर मौत हो गई। घटना के बाद भगदड़ मच गई।
मरने वालों में लातेहार, बरवाडीह और प्रयागराज के मजदूर
ट्रैक्शन पोल लगाने के लिए 22 मजदूरों को लाया गया था। मजदूर धनबाद के भूली में ठहराए गए थे। टीम लीडर बबलू कुम्हार है। उससे मरने वालों की पहचान करायी जा रही है। अब तक लातेहार के संजय भुइयां, प्रयागराज के सुरेश मिस्त्री व पलामू के गोविंद सिंह व नामदेव सिंह की पहचान हो सकी है। अन्य की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।