Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

#Pakud साइमन मरांडी के अंतिम दर्शन को उमड़े लोग, मुख्यमंत्री सहित कई राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

साइमन ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी

पाकुड़ : झारखंड के पूर्व मंत्री साइमन मरांडी के अंतिम दर्शन के लिए उनके पुराने आवास लिट्टीपाड़ा के तालपहाड़ी डुमरीया पर समर्थक, रिश्‍तेदार, शुभचिंतक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। वही इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी लिट्टीपाड़ा पहुंचे।

लिट्टीपाड़ा पहुंच उन्होंने पूर्व मंत्री के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन व श्रद्धांजलि दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूर्व मंत्री का निधन झारखंड के लिए बहुत बड़ा क्षति है।वही इस दौरान विधानसभा अध्‍यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने भी हिरणपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी।

पूर्व मंत्री का शव बुधवार सुबह करीब पौने पांच बजे पाकुड़ जिले के हिरणपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचा था। झामुमो के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे साइमन मरांडी का 74 की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया था। कोलकाता के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने सोमवार देर रात अंतिम सांस ली। गौरतलब हो कि करीब एक महीने से तबीयत खराब होने की वजह से वो कोलकाता के अस्पताल में ही भर्ती थे।

साइमन ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी।

साइमन मरांडी ने छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत की थी। साइमन ने पहली बार 1977 में बतौर निर्दलीय मरांग मुर्मू को 149 मतों से हराकर लिट्टीपाड़ा का नेतृत्व किया था। बाद में उन्होंने शिबू सोरेन के साथ मिलकर झामुमो बनाया। साइमन मरांडी ने पांच बार यहां से लगातार जीत हासिल की। 1989 में लोकसभा चले जाने के कारण साइमन ने यह सीट अपनी पत्नी सुशीला हांसदा को सौंप दी। वर्तमान में इस लिट्टीपाड़ा सीट से उनके पुत्र दिनेश विलियम मरांडी विधायक हैं।