Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शोपियां मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर, जवान शहीद

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के वानगाम (शोपियां) में शनिवार को एक भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान एक सैन्यकर्मी शहीद व दो अन्य जख्मी हो गए। मारे गए आतंकियों के कुछ और साथियों के घेराबंदी में फंसे होने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षाबलों ने मुठभेड़स्थल को चारों तरफ से घेरकर तलाशी अभियान जारी रखा हुआ था।

मुठभेड़ में शहीद सैन्यकर्मी 34 आरआर के पिंकू कुमार हैं। अन्य दो घायल जवानों की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर बताई जाती है। बीते 36 घंटों में वादी मे शहीद होने वाले पिंकू कुमार तीसरे सुरक्षाकर्मी हैं। इससे पूर्व वीरवार की शाम को लावेपोरा में आतंकी हमले में दो सीआरपीफ कर्मी शहीद हुए थे।

वहीं मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान कर ली गई है। मारे गए एक आतंकवादी की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन के इनायत उल्लाह शेख पुत्र मोहम्मद अमीन शेख निवासी रामनगरी शोपियां के रूप में हुई है। वह पिछले तीन वर्षाें से हिजबुल मुजाहिदीन का सक्रिय आतंकवादी था। दूसरे आतंकवादी की पहचान आदिल अहमद मलिक निवासी अनतंनाग जिला के धनवाटपोरा कोकरनाग के रूप में हुई है। मारे गए दोनों आतंकवादियों के कब्जे से एमओ-4 राइफल, एक एके राइफल और एक पिस्तौल बरामद हुई है।

शोपियां से संबंधित अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सेना की 34 आरआर औैर सीआरपीएफ के जवानों के साथ हरमेन में तलाशी अभियान चलाया था। पुलिस को पता चला था कि वहां दो से तीन आतंकी किसी संपर्क सूत्र से मिलने आए हैं। वानगाम-दानगाम इलाके की घेराबंदी करते हुए जैसे ही सुरक्षाबलों ने घर-घर तलाशी शुरू की तो वहां छिपे आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी गोलीबारी कर आतंकियों को मुठभेड़ में उलझा लिया। जवानों ने आतंकियों को कई बार आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने गोलीबारी जारी रखी। जवानों ने भी जवाबी गोलीबारी की, जिसमें एक आतंकी मारा गया।

सुरक्षाबलों ने जैसे ही मारे गए आतंकी के शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया, उसके जिंदा बचे साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें तीन सैन्यकर्मी घायल हो गए। अन्य जवानों ने आतंकियों की फायरिंग का जवाब देते हुए न सिर्फ मारे गए आतंकी का शव व हथियार अपने कब्जे में लिए बल्कि अपने घायल साथियों को भी वहां से निकाला। घायल सैन्यकॢमयों को उसी समय उपचार के लिए श्रीनगर स्थित सेना के 92 बेस अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायल सैनिक पिंकू कुमार ने शहादत पाई। इस बीच, मुठभेड़स्थल पर एक और आतंकी मारा गया।