Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अनिल देशमुख के खिलाफ आरोपों की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराएगी उद्धव सरकार

मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्नारा राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से कराने का फैसला लिया है। देशमुख ने रविवार को खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो आरोप उनपर पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर ने लगाए थे,उन्होंने उसकी जांच कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री और राज्य शासन ने उनपर लगे आरोपों की जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज के द्वारा करने का निर्णय लिया है। जो भी सच है वह सामने आएगा।

बता दें कि मुंबई के अंटीलिया प्रकरण में उस समय नया मोड़ आ गया जब पुलिस आयुक्त पद से हटाए गए परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशुमख पुलिस अधिकारियों से हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली कराना चाहते थे। देशमुख घर बुलाकर अधिकारियों के वसूली के गुर भी सिखाता थे। परमबीर को 17 मार्च को मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से तबादला कर महानिदेशक होमगार्ड्स बना दिया गया था। देशमुख ने कहा था कि उनका तबादला सचिन वझे मामले में कुछ गंभीर चूक के कारण किया गया। इसके बाद पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर ने देशमुख पर यह बड़़ा आरोप लगा दिया था।

नोट-  यह खबर अभी शुरुआती जानकारी के आधार पर बनाई गई है।