Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आज से देखें दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा के ‘फाइनल आंसर की’ और सभी उम्मीदवारों के मार्क्स

नई दिल्ली।  कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरूष एवं महिला पदों पर भर्ती के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) के ‘फाइनल आंसर की’ आज जारी किये जाएंगे। इसके साथ ही, आयोग द्वारा सीबीई में सम्मिलित हुए और सफल या असफल घोषित किये गये सभी उम्मीदवारों के मार्क्स भी जारी किये जाएंगे। एसएसी ने दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल परीक्षा के फाइनल ‘आंसर की’ और मार्क्स आज, 25 मार्च से लेकर 15 अप्रैल 2021 तक उपलब्ध कराये जाने की जानकारी हाल ही में 15 मार्च को घोषित सम्बन्धित रिजल्ट नोटिस के माध्यम से दी थी।

ऐसे कर पाएंगे चेक

जो उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस में कॉन्सटेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुष एवं महिला के कुल 5836 पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के पहले चरण में आयोजित सीबीई परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे फाइनल ‘आंसर की’ के साथ-साथ अपने मार्क्स देखने के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.nic.in  पर विजिट करें। इसके बाद होम पेज पर ही दिये गये रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। फिर ‘अदर्स’ रिजल्ट टैब पर क्लिक करें। इसके बाद उम्मीदवारों को 25 मार्च 2021 तारीख के साथ उपलब्ध कराये जाने वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने मार्क्स देख पाएंगे। स्कोर कार्ड का प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को इसक सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

67,740 उम्मीदवार सफल

बता दें कि दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल सीबीई में प्रदर्शन के आधार पर कुल 67,740 उम्मीदवारों को अगले चरण पीएसटी/पीईटी के लिए सफल घोषित किया गया है। वहीं, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 नवंबर से 14 दिसंबर 2020 के बीच किया था।