Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विराट कोहली से दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज की कुर्सी छीन सकता है ये पाकिस्तानी खिलाड़ी

लाहौर।  पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर दो बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर आजम ने भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली इस समय आइसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज हैं और उसके बाद बाबर आजम का नाम है। हालांकि, पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम के इरादे अब भारतीय कप्तान विराट कोहली को पछाड़ने के हैं, क्योंकि दोनों में अब बहुत कम फासला बचा है।

साउथ अफ्रीका के दौरे पर पाकिस्तान की टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें शानदार प्रदर्शन करने के बाद बाबर आजम वनडे क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज बन सकते हैं। आइसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग के अनुसार बाबर आजम 837 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ रोहित शर्मा (836 रेटिंग प्वाइंट्स) को पछाड़कर दूसरे नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे आगे केवल विराट कोहली हैं, जिनके खाते में 868 रेटिंग प्वाइंट्स हैं।

बाबर आजम आगामी पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका सीरीज में कोहली से नंबर 1 स्थान के करीब पहुंच सकते हैं या दावा भी कर सकते हैं। पाकिस्तान के Statistician मजहर अरशद ने कहा है,”बाबर आजम (837 रेटिंग अंक) अब ICC ODI रैंकिंग में दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और उनके पास दक्षिण अफ्रीका के साथ आगामी श्रृंखला में नंबर एक स्थान पर विराट कोहली (868 अंक) को पास होने या फिर उनको पीछे छोड़ देने का अवसर होगा।”

उन्होंने कहा है, “यह एकमात्र प्रभावशाली कमाल नहीं है, जो 26 वर्षीय पाकिस्तानी कप्तान ने हासिल किया है। बाबर आजम को एकमात्र पाकिस्तानी बल्लेबाज होने का गौरव प्राप्त है जो खेल के सभी प्रारूपों में ICC के बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल हैं। T20 इंटरनेशनल रैंकिंग में बाबर आजम तीसरे स्थान पर हैं, जबकि टेस्ट प्रारूप में, वह दुनिया के छठे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। वनडे में वे दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।”