Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दूसरे वनडे मैच में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग इलेवन, बदलाव करने के लिए मजबूर है टीम इंडिया

नई दिल्ली। India vs England 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच शुक्रवार 26 मार्च को खेला जाना है। इससे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि भारतीय टीम किन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है। टीम को दूसरे वनडे मैच के लिए कम से कम एक बदलाव जरूर करना होगा, क्योंकि मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोटिल होकर वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की स्थिति में भारतीय टीम के पास मध्यक्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज रिषभ पंत और पहली बार वनडे टीम में शामिल किए गए दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हैं, जो नंबर चार पर बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। शुभमन गिल भी वनडे टीम का हिस्सा हैं, लेकिन वे टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। ऐसे में उनकी दावेदारी अभी पुख्ता नहीं है।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को भी पहले वनडे मैच में चोट लगी थी, लेकिन वे दूसरा वनडे मैच खेलने के लिए तैयार हैं, क्योंकि उनको फ्रैक्चर नहीं हुआ है। वहीं, उनके जोड़ीदार के रूप में फिर से शिखर धवन को देखा जा सकता है। इसके अलावा तीन नंबर पर विराट कोहली होंगे, जबकि चौथे नंबर के लिए रिषभ पंत और सूर्यकुमार में जंग है, लेकिन कप्तान कोहली अनुभवी रिषभ पंत के साथ जाना पसंद करेंगे।

पांचवें नंबर पर फिर से केएल राहुल को देखा जा सकता है, जबकि छठे नंबर पर मैच फिनिशर के तौर पर हार्दिक पांड्या और सातवें नंबर पर उनके भाई क्रुणाल पांड्या को मौका दिया जाएगा। गेंदबाज के तौर पर शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को फिर से मौका मिलने के चांस हैं। भारतीय टीम पहला मुकाबला जीत चुकी है। ऐसे में दूसरा मुकाबला जीतकर भारत सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगा।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव