Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विराट कोहली ने कर दिया ऐलान, वनडे सीरीज में ये खिलाड़ी करेंगे भारत के लिए ओपनिंग

पुणे। Ind vs Eng: टेस्ट के बाद टी20 सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद अब भारतीय टीम की निगाहें इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज पर हैं। पुणे में कल यानी मंगलवार 23 मार्च से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले मेजबान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि भारतीय टीम के लिए एकदिवसीय क्रिकेट में कौन से खिलाड़ी ओपनर के तौर पर उतरने वाले हैं।

टी20 सीरीज के आखिरी मैच में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे विराट कोहली ने सोमवार को वनडे सीरीज से पहले आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की है कि वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत शिखर धवन करेंगे, क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी इस प्रारूप की शानदार ओपनिंग जोड़ियों में एक हैं। हालांकि, शिखर धवन पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद बेंच पर बैठे रहे हैं, क्योंकि भारत ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया था।

विराट कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “शिखर धवन और रोहित शर्मा निश्चित रूप से ओपनिंग करेंगे। जब बात वनडे क्रिकेट की आती है, तो इसमें कोई संदेह नहीं है। वे पिछले कुछ वर्षों में अद्भुत रहे हैं।” वहीं, ओपनर के तौर पर अपनी भूमिका को लेकर उन्होंने कहा है कि सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को टॉप ऑर्डर में फिट करने के लिए वे ओपनर के तौर पर खेलते रहेंगे।

कप्तान कोहली ने बताया, “जैसा कि रोहित ने उल्लेख किया, यह एक रणनीतिक कदम था, लेकिन हमने एक साथ बल्लेबाजी का आनंद लिया और हमने एक साथ बल्लेबाजी के प्रभावों को देखा। यह गारंटी नहीं है कि यह भविष्य में जारी रहेगा। मैं सभी विकल्पों को खुला रखने के लिए आइपीएल में ओपनिंग करने जा रहा हूं। अब मैं एक सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी भूमिका को समझना चाहता हूं, ताकि मैं सूर्या जैसे किसी व्यक्ति के लिए एक स्लॉट खोल सकूं। मुझे किसी भी तरह की भूमिका निभाने में सक्षम होना चाहिए, जो टीम को मेरी आवश्यकता है। हम विश्व कप के करीब इस पर फैसला करेंगे।”