Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

देश भर में आयुष्मान भारत के तहत 31 मार्च तक चालू हो जाएंगे 70 हजार स्वास्थ्य केंद्र

नई दिल्ली। 31 मार्च तक 70 हजार आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटरों (एबी-एचडब्ल्यूसी) के संचालित करने के लक्ष्य के साथ ही भारत ने प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की दिशा में अहम पड़ाव हासिल कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि अभी तक 41.35 करोड़ लोग इन सेंटरों तक पहुंच चुके हैं। लाभ लेने वालों में से करीब 54 फीसद महिलाएं हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद इस गति से प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं को बढ़ाने की यह उपलब्धि केंद्र और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के बीच उच्च स्तरीय समन्वय की बदौलत हासिल हुई है। मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल 2018 में आयुष्मान भारत-स्वास्थ्य एवं वेलनेस सेंटर को शुरू करना भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य के इतिहास में एक अविस्मरणीय पल था। शहरी और ग्रामीण इलाकों में 1.5 लाख उप स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दिसंबर 2022 तक एबी-एचडब्ल्यूसी में परिवíतत करने और व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल देने का लक्ष्य रखा गया है।