Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

IPL 2021 के शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर, ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर

अहमदाबाद। Ind vs Eng: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के भले ही पांचों मैच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने खेले हों, लेकिन वे सौ फीसदी फिट नहीं हैं। जोफ्रा आर्चर को कोहनी की चोट है और ऐसे में वे इस चोट के कारण भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज और फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के आगामी सीजन से बाहर हो सकते हैं।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने जोफ्रा आर्चर को स्वदेश भेजने का फैसला किया है। आर्चर की दाहिनी कोहनी में पहले से ही दर्द था जो अब बढ़ गया है। आर्चर आइपीएल में राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हैं और अब उनका नौ अप्रैल से शुरू होने वाले आइपीएल में भी खेलना तय नहीं लग रहा है। यहां तक कि राजस्थान की टीम को भी ईसीबी से कोई एनओसी नहीं मिली है।

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने इस बात की पुष्टि जरूर कर दी है कि जोफ्रा आर्चर को चोट लगी हुई है, जिस पर फैसला इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेडिकल टीम को करना है। मोर्गन ने भारत के साथ खेले गए टी20 सीरीज के आखिरी मैच के बाद कहा, “आर्चर का वनडे में खेलना सुनिश्चित नहीं है। हमें उनकी स्थिति का आकलन करने के लिए इंतजार करना होगा। उनकी चोट लगातार बिगड़ती जा रही है और उसका उपचार करना जरूरी है।”

आपको बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने साल 2018 के आइपीएल से पहले जोफ्रा आर्चर को 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद से राजस्थान की फ्रेंचाइजी उनको इतनी ही रकम में रिटेन करती आई है। ऐसे में अगर जोफ्रा आर्चर आइपीएल के आधे सत्र से भी नदारद रहते हैं तो फिर ये टीम के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स इस बार नए कप्तान संजू सैमसन के साथ मैदान पर उतरने वाली है।