Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने की मंगल ग्रह पर चहलकदमी, ड्राइविंग की आवाज भेजी, आप भी सुनें

केप कनवेरल। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पर्सिवियरेंस रोवर ने मंगल ग्रह की सतह पर चहलकदमी शुरू कर दी है। इसने पहली बार मंगल ग्रह पर ड्राइविंग करने का आडियो भेजा है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बुधवार को इसका एक 16 मिनट का ऑडियो जारी किया। इसमें मंगल की सतह पर रोवर के पहियों के चलने की स्‍पष्‍ट आवाज सुनाई दे रही है।

बता दें कि मंगल ग्रह पर भेजा गया सबसे बड़े, सबसे उन्नत रोवर पर्सिवियरेंस 18 फरवरी को लैंड किया था। 2.7 अरब डॉलर के इस मिशन का प्राथमिक मकसद इस बात का सबूत जुटाना है कि करीब तीन अरब साल पहले शायद मंगल ग्रह पर सूक्ष्म जीव पनपें हों, जब यह ग्रह ज्यादा गर्म, नम औऱ संभवत: जीवन के ज्यादा अनुकूल थी।

बता दें कि रोवर में दो माइक्रोफोन हैं। एक ने पहले से ही हवा और रॉक-ज़ैपिंग लेजर की आवाज़ रिकॉर्ड कर लिया है, दूसरे को लैंडिंग की आवाज रिकॉर्ड करना था। नासा के अनुसार, दूसरे माइक ने रोवर के मंगल पर पहुंचने की कोई आवाज़ रिकॉर्ड नहीं किया, लेकिन 4 मार्च को पहले टेस्ट ड्राईव को रिकॉर्ड करने में कामयाब रहा। ड्राइविंग ऑडियो में खरोंच की आवाज सुनाई दे रही है। अब इंजीनियर इस आवाज के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

रोवर में वेदर स्टेशन, 19 कैमरे और दो माइक्रोफोन लगे हैं। इनकी मदद से नासा को स्पष्ट तस्वीरें मिलने की उम्मीद है। नासा इससे पहले मोबाइल साइंस व्हीकल मंगल पर भेज चुका है, लेकिन पर्सिवियरेंस से ज्यादा बड़ा और परिष्कृत है। इसे मंगल की चट्टानों के नमूने एकत्र करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। यह अपने साथ परियोजना से जुड़े कुछ खास उपकरण लेकर गया है। इनमें एक बेहद छोटा हेलीकॉप्टर भी शामिल है। इसे दूसरे ग्रह पर नियंत्रित उड़ान परीक्षण के लिए बनाया गया है।