Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मुंबई इंडियंस से जुड़े इस खास शख्स ने IPL 2021 से पहले बताई टीम की रणनीति

नई दिल्ली। IPL 2021 से पहले मुंबई इंडियंस ने टैलेंट स्काउट के तौर पर पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अपने साथ जोड़ा है। अब पार्थिव पटेल ने टीम की उस रणनीति के बारे में खुलासा किया है, जिससे पिछले साल टीम जूझ रही थी। पार्थिव पटेल ने ये भी बताया है कि चेन्नई और दिल्ली की धीमी और नीची रहती गेंदों वाली पिचों पर मुंबई इंडियंस के स्पिनर किस तरह फायदा उठाएंगे, क्योंकि पहले 9 मुकाबले टीम को दिल्ली औऱ चेन्नई में खेलने हैं।

मुंबई इंडियंस अपने पहले 9 मुकाबले चेन्नई और दिल्ली के स्लो एंड लो ट्रैक पर खेलेगी। इस पर स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में बात करते हुए पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह मुंबई इंडियंस के लिए नुकसान की बात है, क्योंकि, अगर आप पिछले साल के मुंबई इंडियंस टीम को देखते हैं, तो केवल एक चीज थी जिसे हर कोई नोटिस कर सकता था – उनके पास एक अनुभवी स्पिनर नहीं था। उनके पास क्रुनाल पांड्या और राहुल चाहर हैं, लेकिन उन्हें किसी अनुभवी की जरूरत थी और यही मुंबई इंडियंस ने इस नीलामी में किया।”

मुंबई इंडियंस के लिए आइपीएल खेल चुके पार्थिव पटेल ने बताया, “उन्हें आइपीएल के बहुत अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला मिले हैं। वह जानते हैं कि चेन्नई के विकेटों पर या धीमी और नीची रहती गेंदों वाले विकेटों पर कैसे गेंदबाजी की जाती है। इसलिए, मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस ने सभी आधारों को कवर किया है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे कहां खेल रहे हैं इसलिए यह नुकसान नहीं होगा।”

पटेल ने ये भी कहा है कि यही कारण है कि चैंपियन क्या कर सकते हैं, एक टूर्नामेंट जीतने के बाद भी वे कोशिश करते हैं और हर खाली जगह को भरते हैं और ठीक ऐसा ही मुंबई इंडियंस ने भी किया है। मुंबई इंडियंस पांच बार की आइपीएल विजेता है और मौजूदा समय में भी चैंपियन है, क्योंकि पिछले साल यूएई की सरजमीं पर खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को भी दिल्ली कैपिटल्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने जीता था।