Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विराट कोहली पर जमकर बरसे गौतम गंभीर, वर्ल्ड कप की तैयारी के नाम पर हो रहा है खिलवाड़

नई दिल्ली। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 8 विकेट से हार मिली और मेहमान टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। इस हार के बाद एक बार फिर से टीम सेलेक्शन को लेकर काफी बातें की जा रही है। तीसरे मैच में सूर्यकुमार यादव को बाहर कर दिया गया जो कि दूसरे मैच का हिस्सा थे और वो एक भी गेंद नहीं खेल पाए थे। उनके बाहर किए जाने पर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने काफी बातें कही हैं साथ ही कुछ अहम सलाह भी दी है।

गौतम गंभीर ने सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने के बारे में कहा कि, इस फैसले से मुझे हैरानी हुई। विराट कोहली पर बरसते हुए गंभीर ने कहा कि, टी20 वर्ल्ड कप से 7 महीने पहले वो इसकी तैयारी कर रहे हैं साथ ही वो इस विश्व कप के बाद अगले विश्व कप के लिए तैयारियां करेंगे। वैसे तैयारी की बात ज्यादा मायने नहीं रखती, लेकिन आपका फॉर्म कैसा है ये सबसे अहम होता है।

उन्होंने कहा कि, अगर टीम में इंजरी की कोई समस्या आती है तो आपने सूर्यकुमार यादव के खेल को कितना देखा है। इंटनेशनल क्रिकेट में आपने उन्हें कितना खेलते देखा है। अगर आपने किसी को टीम में रखा है तो आपको उनके खेल को देखना चाहिए। आप उसे तीन-चार मैचों में मौका दें और उसके खेल के बाद ही पता लग पाएगा कि वो कहां पर स्टैंड करता है। अगर वो रन बनाते हैं तो नंबर चार के लिए वो एक शानदार बैकअप हो जाएंगे। अगर आप किसी को इस सीरीज में खेलने का मौका देंगे तो उसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

अगर कभी श्रेयस अय्यर चोटिल हो जाते हैं तो आपके पास क्या विकल्प है। ऐसे में अगर सूर्यकुमार को आपने देखा है तो वो आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकते हैं। आप हमेशा वर्ल्ड कप की तैयारी की बात करते हैं, लेकिन उनकी तैयारी ना के बराबर हो रही है। आप सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को देख रहे हैं जिनको आप कई साल से खेलते हुए देखते आ रहे हैं। जब आप नए खिलाड़ियों को मौका ही नहीं देंगे तो उसकी प्रतिभा का पता कैसे लग पाएगा।