Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आमिर खान-एली अवराम का गाना ‘हर फन मौला’ रिलीज, सिजलिंग केमिस्ट्री उड़ा देगी होश

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की अप​कमिंग मूवी ‘कोई जाने ना’ का गाना ‘हर फन मौला’ रिलीज हो गया है। इस गाने को लेकर लगातार फैंस के बीच क्रेज बना हुआ था। गाने में आमिर और आइटम सॉन्ग गर्ल एली अवराम की सिजलिंग  केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। आमिर और एली ने अपने हॉट डांस नंबर ने आग लगाई हुई है। रिलीज हो के साथ ही ‘हर फन मौला’ गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

आमिर खान और एली अवराम ने हाल ही में इस गाने से अपना  फर्स्ट लुक जारी

कर दिया गया था। इसी के बाद से ही फैंस में इस हॉट जोड़ी को एक साथ देखने की उत्साह को काफी बढ़ा दिया था। अबतक इस गाने को रिलीज होने के कुछ ही देर में 4 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। गाने में आप देख सकते हैं कि आमिर एक बार फिर अपने खास अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं एली अवराम का हॉट डांस इस पूरे गाने में जान डाल रहा है।

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले आमिर खान और एली अवराम के इस गाने के कुछ सीन्स लीक हुए थे, जिसके बाद दोनों काफी सुर्खियों में आ गए थे। वहीं हाल ही में आमिर खान और एली अवराम ने  में इस गाने से अपना फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया था। फर्स्ट लुक फोटो शेयर करते हुए एली ने जानकारी दी थी कि ये यह गाना 10 मार्च को रिलीज होगा। एली अवराम ने कैप्शन में लिखा था, ‘यह सभी बातों में खिलाड़ी है और वह डांस फ्लोर की रानी है। 10 मार्च को कोई जाने ना से मिलने के लिए तैयार रहिए, हरफनमौला।’

आमिर खान के ​वर्कफ्रेंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार 2018 में आई फिल्म ‘ठग्स आफ हिंदुस्तान’ में देखा गया था। इसे रिलीज हुए अब 2 वर्ष से ज्यादा हो गए हैं। अब आमिर खान जल्द फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगे।