Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आज नंदीग्राम सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता। बंगाल के चुनावी अखाड़े में सबसे हाई वोल्टेज सीट बन चुके नंदीग्राम से आज मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस सीट पर ममता का मुकाबला हाल में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के साथ है। सुवेंदु नंदीग्राम सीट से विधायक थे, लेकिन तृणमूल छोड़ने के साथ उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था।

जानकारी के मुताबिक ममता दोपहर करीब 3:00 बजे हल्दिया में जिलाधिकारी के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इसके बाद वह फिर नंदीग्राम लौट जाएंगी। गौरतलब है कि ममता नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए एक दिन पहले मंगलवार को ही नंदीग्राम पहुंच गईं। नंदीग्राम में ममता ने 10,000 से ज्यादा तृणमूल के बूथ कार्यकर्ताओं को मंगलवार को संबोधित किया। इस दौरान ममता ने जमकर हिंदुत्व कार्ड खेला और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं भी हिंदू हूं। कोई मुझे हिंदुत्व के बारे में नहीं सिखाए। ममता शाम में नंदीग्राम में दो मंदिरों में भी गईं। इसके बाद तुष्टीकरण का कार्ड खेलते हुए ममता वहां एक मजार में भी गई और वहां चादर चढ़ाई। इसके बाद ममता नंदीग्राम में एक चाय दुकान पर रुकीं और वहां खुद से चाय बनाकर लोगों को पिलाईं। साथ ही खुद भी चाय पीं। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के यहां उन एक-दो नहीं बल्कि कई रूप देखने को मिले। ममता का ये रूप पहले किसी ने शायद ही देखा हो

बता दें कि इससे पहले दिन में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता ने सुवेंदु पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं नंदीग्राम की बेटी हूं। मैं अपना नाम भूल सकतीं हूं लेकिन नंदीग्राम नहीं। नंदीग्राम सीट पर सबकीं नजरें हैं। यह सीट दोनों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गई है ।

जानकारी हो कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साल 2007-08 में नंदीग्राम आंदोलन का नेतृत्व किया था, जिसने 2011 में बंगाल में 34 साल लंबे वामपंथी शासन का अंत करने में अहम भूमिका निभाई थीं।