Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

साउथ अफ्रीका से टक्कर के लिए भारतीय टीम तैयार, कप्तान हरमप्रीत बोली- हल्के में नहीं लेंगे

लखनऊ। दक्षिण अफ्रीकी टीम पिछले कुछ समय से अच्छी क्रिकेट खेल रही है। उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान को बुरी तरह हराकर यह बात साबित भी की है। वनडे और टी-20 दोनों सीरीज में हम मेहमान टीम को हल्के में लेने की भूल नहीं करेंगे। ये कहना है भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और धाकड़ बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर का।

उन्होंने शुक्रवार को वर्चुअल प्रेसवार्ता में कहा, जब आप मैदान में होते हैं तो स्थितियां चुनौतीपूर्ण होती हैं फिर सामने चाहे कोई भी टीम क्यों न हो। टीम इंडिया यहां वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के लिए 25 को लखनऊ पहुंची। पांच दिनों का क्वारंटाइन पीरियड बिताने के बाद शुक्रवार को भारतीय टीम की ओर से हरमनप्रीत मीडिया से बात की।

हमारे लिए प्रत्येक टूर्नामेंट महत्वपूर्ण:

हरमनप्रीत का मानना है कि आपके सामने छोटा देश हो या बड़ा, लेकिन मैदान में प्रत्येक टूर्नामेंट महत्वपूर्ण होता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों सीरीज हमारे लिए बेहद अहम है। हां, यह बात जरूर है कि हमारी टीम लंबे समय बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने जा रही है। 31 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी कहती हैं, हम लोग भले ही अरसे बाद मैदान पर उतर रहे हैं, पर सच कहूं तो मुझे इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। यहां दोनों फार्मेट में जीत के बाद टीम का मनोबल बढ़ेगा। हमारी टीम सात मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले वनडे के लिए पूरी तरह तैयार है।

शिखा को बाहर करना मुश्किल निर्णय था:

भारतको अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में जीत दिलाने वाली गेंदबाज शिखा पांडेय वनडे सीरीज में टीम की हिस्सा नहीं होंगी। इस पर कौर का कहना है कि शिखा को टीम में नहीं रखने का फैसला बहुत मुश्किल था। लेकिन, अन्य खिलाडि़यों को परखने के लिए कुछ कड़े फैसले लेने पड़ते हैं। यहां टीम प्रबंधन कई नई खिलाडि़यों को मौका देना चाहता था इसलिए ऐसा करना पड़ा। बोलीं, यहां दोनों फार्मेट के लिए एक संतुलित टीम का चयन किया गया है। हमें कुछ समय बाद विश्व कप भी खेलना है, इसलिए नए खिलाडि़यों को परखना होगा। उन्होंने कहा, टीम में मौजूद सभी खिलाड़ी फिट हैं और अपना सौ फीसद देने के लिए मैच का इंतजार कर रही हैं।

इकाना बेहतरीन स्टेडियम है:

मीडिया से बातचीत के दौरान हरमनप्रीत ने इकाना स्टेडियम की आउटफील्ड और यहां की विश्वस्तरीय सुविधाओं की जमकर तारीफ की। बोलीं, यहां का ड्रेसिंग रूम भी शानदार है। नेट अभ्यास के दौरान मैंने देखा कि यहां पिच में काफी उछाल है। टीम का मकसद अच्छी क्रिकेट खेलना है, जो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा, वही जीतेगा।