Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ind vs Eng 4th Test मैच में ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली। Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच 4 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच, जितना भारतीय टीम के लिए अहम है। उतना ही अहम मेहमान टीम इंग्लैंड के लिए है। भारतीय टीम मुकाबले को जीतकर या कम से कम ड्रॉ कराकर आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज को 2-2 से बराबर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ऐसे में दोनों टीमें किस तरह की प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतर सकती हैं। इस बारे में जान लीजिए।

भारतीय टीम में निश्चित रूप से बदलाव देखे जाएंगे, क्योंकि जसप्रीत बुमराह आखिरी टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इस स्थिति में उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है, जबकि मयंक अग्रवाल को आखिरी टेस्ट मैच में ओपनर शुभमन गिल की जगह भारतीय टीम मौका दे सकती है। विकेटकीपर रिषभ पंत को भी आराम दिया जा सकता है और उनकी जगह रिद्धिमान साहा को आखिरी टेस्ट मैच में मौका मिल सकता है। हालांकि, पंत का औसत आखिरी टेस्ट मैच में अच्छा है। ऐसे में पंत फिर से प्लेइंग इलेवन में जगह पा सकते हैं

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम दोनों को ही बदलाव करने होंगे। कप्तान जो रूट डोमनिक बेस के रूप में जैक लीच के साथ दूसरे स्पिनर को भी मौका देंगे, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड को बाहर बैठना पड़ सकता है। इसके अलावा टॉप ऑर्डर में भी इंग्लिश टीम बदलाव कर सकती है, क्योंकि शीर्ष क्रम से इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही है। सीरीज को बराबर करने के लिए इंग्लैंड की टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन मैदान पर उतरना पसंद करेगी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, वॉशिंग्टन सुंदर, उमेश यादव और इशांत शर्मा।

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉले, डॉम सिब्ले, जॉनी बेयरेस्टो, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली स्टोन, डोमनिक बेस, जैक लीच, जेम्स एंडरसन और जोफ्रा आर्चर।