Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

10000 रुपये में आएगा नया Samsung Galaxy E02, जल्द भारत में होगी लॉन्चिंग, इन शानदार खूबियों से होगा लैस

नई दिल्ली। Samsung कंपनी नई Galaxy E सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के तहत लो-एंड और अपर मिड-रेंज स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के Galaxy E02 स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जाएगा। Samsung के सपोर्ट पेज पर अपकमिंग स्मार्टफोन लाइव कर दिया गया है। फोन को सपोर्ट पेज पर मॉडल नंबर SM-E025F/DS के साथ लिस्ट किया गया है। साथ ही इस डिवाइस को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन साइट पर पिछले माह लिस्ट किया गया था। फोन ड्यूल सिम कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

स्पेसिफिकेशन्स 

GizChina की रिपोर्ट के मुताबिक फोन सिंगल बैंड (2.4GHz) सपोर्ट के साथ आएगा। फोन को एंड्राइड 10 बेस्ड होगा, जिसे जल्द एंड्राइड 11 का अपडेट दिया जाएगा। Samsung की तरफ से आमतौर पर लो-एंड स्मार्टफोन में एंड्राइड 10 Go का सपोर्ट दिया जाता रहा है। Samsung Galaxy E2 स्मार्टफोन Galaxy M सीरीज के स्मार्टफोन की कीमत में आएगा। Samsung Galaxy E02 स्मार्टफोन को 10,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। हालांकि फोन की डिजाइन, और अन्य स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद है कि फोन को 6 इंच स्क्रीन साइज में पेश किया जा सकता है। साथ ही फोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। फोन के रियर पैनल पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

इन स्मार्टफोन की होगी लॉन्चिंग 

Samsung Galaxy E02 के साथ ही मार्च माह में कंपनी कई अन्य स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। इसमें Galaxy A32 4G मॉडल, Galaxy A52 और Galaxy A72 नाम सामने आता है। Galaxy A32 स्मार्टफोन को माइक्रोसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, जिसके मुताबिक फोन को 5 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है।