Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का दावा, बोले- गेंद जैसे ही स्पिन होने लगती है तो लोग रोना शुरू कर देते हैं

नई दिल्ली। भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने शनिवार को कहा था कि पिच के बारे में बात हाथ से निकल रही है। भारत ने जो पिछले दो टेस्ट मैच जीते हैं, उनमें चेन्नई और अहमदाबाद की पिचों के बारे में काफी बातें हुई हैं। भारत ने दोनों टेस्ट मैचों में इंग्लैंड को बड़े पैमाने पर हराया और इंग्लैंड के कई पूर्व खिलाड़ी पिचों पर सवाल उठाने लगे हैं। ऐसे में भारत को ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्पिनर नाथन लयोन का साथ मिला है।

स्पिनरों ने भारत में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमेशा से भारत में स्पिनरों की मददगार पिच रही हैं। ऐसे में इस टेस्ट श्रृंखला में भी ऐसा ही हुआ है। पिंक बॉल टेस्ट में 30 विकेटों में से 27 विकेट अक्षर पटेल, आर अश्विन, जैक लीच और जो रूट को मिलीं। इस तरह भारत ने महज दो दिन में तीसरा टेस्ट जीत लिया। इस मुकाबले के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन, एलेस्टेर कुक, डेविड लॉयड और एंड्रयू स्ट्रॉस जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने पिच पर सवाल उठाए हैं।

हालांकि, ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लयोन ने भारतीय पिच को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा था कि जब गेंद घूमने लगती है तो दुनिया में हर कोई रोने लगता है। एएपी से बात करते हुए लयोन ने कहा, “हम दुनियाभर में तेज विकेटों पर खेले हैं और 47, 60 पर ऑल आउट भी हुए हैं। तब कोई भी एक बात तक नहीं कहता, लेकिन जैसे ही गेंद स्पिन होने लगती है तो हर कोई रोने लगता है। मैं नहीं समझ पाता इसे। मैं इसे पसंद करता हूं।”

उन्होंने कहा, “मैं रात में इस मैच को देख रहा था। मैच बहुत अच्छा। मैं उस क्यूरेटर को SCG में लाने के बारे में सोच रहा हूं।” भारत ने चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। उन्हें लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का टिकट प्राप्त करने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरी टेस्ट मैच ड्रा या जीतने की आवश्यकता है। चौथा टेस्ट अहमदाबाद में 4 मार्च से शुरू होगा।