Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दिल्ली: प्रताप नगर की एक फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 35 कर्मचारी बाहर निकलने में रहे कामयाब

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से शनिवार सुबह बड़ी  खबर सामने आई है। यहां के  प्रताप नगर इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में  हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल की 16 गाड़ियां आग पर काबू पाने की काेशिश कर रही हैं। घटना के वक्त 35 से 40 कर्मचारी फैक्ट्री में ही मौजूद थे।

सोए हुए थे सभी कर्मचारी
जानकारी के अनुसार आग लगने के वक्त सभी कर्मचारी सोए हुए थे। आग की सूचना मिलते ही सभी बाहर की तरफ भाग निकले, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड की 16 से अधिक गाड़ियां मौके पर होने की सूचना है।

फैक्ट्री में होता है बच्चों के खिलौन बनाने का काम 
बताया जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में आग लगी है वहां कॉस्मेटिक, बच्चों के खिलौने और बैग बनाने का काम होता है। जिस समय आग लगी उस वक्त करीब 35 मजदूर काम कर रहे थे और वो बाहर निकलने में कामयाब रहे। दमकल विभाग एक अधिकारी के अनुसार कारखाने में बैग के बनाने और कॉस्मेटिक का काम होता है लिहाजा आग तेजी से फैली।

 तेजी से फैल रही आग 
अधिकारी ने  कहा कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कारखाने में  कोई फंसा तो नहीं है। आग पर कब काबू पाया जाएगा अभी यह कह पाना मुश्किल है। वहीं पुलिस का कहना है कि हादसे के पीछे क्या वजह रही होगी इसकी  जांच की जाएगी। फिलहाल आसपास की इमारतों  को आग से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।