Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

क्रिकेट करियर में 972 विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज ने की संन्यास की घोषणा, लिखा भावुक कर देने वाला खत

नई दिल्ली। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज आ विनय कुमर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। शुक्रवार 26 फरवरी 2021 को कुमार ने अपने 17 साल के क्रिकेट करियर पर विराम लगाने की घोषणा की। भारत की तरफ से वनडे, टेस्ट और टी20 तीनों ही फॉर्मेट में खेलने वाले इस गेंदबाज ने करियर में 900 से ज्यादा विकेट चटकाए जिसमें फर्स्टक्लास में हासिल किए गए 504 विकेट शामिल रहे।

विनय कुमार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने फैंस और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को शुक्रिया किया। विनय कुमार ने भारत की तरफ से खेलने को जीवन का सबसे अच्छा लम्हा बताया।

भारत की तरफ से साल 2010 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले आर विनय कुमार ने 2013 में अपना आखिरी मैच खेला था। मई 2010 में श्रीलंका के खिलाफ विनय कुमार ने टी20 क्रिकेट से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। भारत के लिए इस गेंदबाज ने 31 वनडे 9 टी20 और एक मात्र टेस्ट मैच खेला। वनडे में विनय कुमार के नाम 38, टी20 में 10 और टेस्ट में 1 विकेट है।

आज 25 साल तक दौड़ने के बाद देवांगेरे एक्सप्रेस जीवन के कई स्टेशन से गुजरने के बाद आखिरकार उस स्टेशन पर पहुंच गई जिसे रिटायरमेंट कहते हैं। काफी सारे मिले जुले ख्यालों के साथ मैं विनय कुमार अपने इंटरनेशनल और फर्स्टक्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हू।

कर्नाटक के इस गेंदबाज ने 139 फर्स्टक्लास मैच खेलते हुए 504 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन देकर 8 विकेट रहा। नवंबर 2004 में विनय कुमार ने फर्स्टक्लास क्रिकेट डेब्यू किया था। फरवरी 2020 में उन्होंने पुडुचेरी के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था।