Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा नक्सलियों के सात ठिकानों का भंडाफोड़, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

रायपुर। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के सात ठिकानों का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि ये ठिकाने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर थे, जहां तीन दिन के ऑपरेशन के दौरान ठिकानों का भंडाफोड़ हुआ। नक्सली ठिकानों से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है।

एक वरिष्ठ रिजर्व अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान अलग-अलग मुठभेड़ों में एक जिला रिजर्व गार्ड जवान की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने पीटीआई को बताया, ‘हमारे पास छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और कांकेर जिलों और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के त्रि-जंक्शन के जंगल में माओवादियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सीनियर लोगों की मौजूदगी के बारे में जानकारी थी।’

उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने मंगलवार को ‘ऑपरेशन संगम’ चलाया और नारायणपुर और कांकेर से अलग-अलग टीमों को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थान पर भेज दिया गया। बताया गया कि ऑपरेशन में राज्य पुलिस के जिला रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स, इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 700 से अधिक जवान शामिल थे। दावा किया गया कि सुरक्षा बलों ने 2012-13 के बाद पहली बार माओवादियों के गढ़ माने जाने वाले इलाके में छापा मारा।

ऑपरेशन के दौरान, बारामटोला, कुदुलपड़, कुमलाचलमेटा, टेकमेटा और कुकुर गांवों के पहाड़ी जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच कई बार मुठभेड़ हुई और सात माओवादी ठिकानों का भंडाफोड़ हुआ। आइजी ने बताया कि बुधवार को कुकुर गांव के पास एक मुठभेड़ के दौरान एक डीआरजी जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य डीआरजी कर्मी घायल हो गया। बताया गया कि ठिकाने से तीर-बम, टिफिन बम, पाइप बम, माओवादी की वर्दी, बैनर, पोस्टर, दस्तावेज और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई।