Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Aadhaar को IRCTC खाते से कैसे करें लिंक, जानिए ये आसान तरीका

नई दिल्ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के जरिये टिकट बुक करने वाले यात्री IRCTC की वेबसाइट और ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुक करने वाले यात्रियों को एक स्पेसिफिक स्टेटस दिया जाता है, जैसे प्रतीक्षा (WL), RAC (रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन) और कन्फर्म बर्थ। टिकट बुक हो जाने पर ग्राहक को एक SMS मिलता है, जिसमें पीएनआर (यात्री नाम रिकॉर्ड), टिकट की स्थिति और किराया के बारे में जानकारी होती है। IRCTC अकाउंट को Aadhaar के माध्यम से सत्यापित किया जाता है। अगर आपके आधार नंबर को IRCTC अकाउंट से लिंक करना है तो इसके कुछ तरीके जिन्हें हम बता रहे हैं।

1: आईआरसीटीसी की आधिकारिक ई-टिकटिंग वेबसाइट – irctc.co.in पर जाएं

2: ‘यूजर आईडी’ और पासवर्ड डालें

3: ‘माई प्रोफाइल टैब’ पर जाएं और ‘आधार केवाईसी’ पर क्लिक करें

4: आधार संख्या जोड़ें और सेंड OTP विकल्प चुनें। OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा

5: OTP दर्ज करें और ‘सत्यापित करें’ विकल्प पर क्लिक करें

6: सबमिट ’विकल्प चुनें। इसके बाद आधार नंबर को वेरीफाई करना होगा

यात्रियों को आधार संख्या से कैसे जोड़े

1: आईआरसीटीसी की आधिकारिक ई-टिकटिंग वेबसाइट पर जाएं

2: ‘यूजर आईडी’ और ‘पासवर्ड’ दर्ज करें

3: प्रोफ़ाइल सेक्शन पर जाएं और ‘मास्टर लिस्ट’ पर क्लिक करें

4: नए यात्रियों से जुड़े डिटेल जैसे कि आधार संख्या, लिंग, जन्म तिथि दर्ज करें

5: अब सबमिट पर क्लिक करें

सत्यापन हो जाने के बाद स्टेटस अपने आप सत्यापित दिखाई देगा।

गौरतलब है कि आप UIDAI वेबसाइट पर होस्ट किए गए आधार प्रमाणीकरण इतिहास सेवा के जरिए कार्डधारक यह जान सकते हैं कि उन्होंने अब तक अपने आधार कार्ड का उपयोग कहां कहां किया है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अनिवार्य है। एक समय में अधिकतम 50 रिकॉर्ड देखे जा सकते हैं।